Get App

अब सस्ता होगा कैंसर का इलाज! 1,364 दवाओं की नई कीमतें आज से लागू, मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत

सरकार ने कैंसर की कई दवाओं के दाम घटाकर मरीजों को राहत दी है। नई कीमतें 9 नवंबर से लागू हो गई हैं। इससे मरीजों को हर साल करीब 3,540 करोड़ रुपये की बचत होने का अनुमान है।

Roopali Sharmaअपडेटेड Nov 09, 2026 पर 3:14 PM
अब सस्ता होगा कैंसर का इलाज! 1,364 दवाओं की नई कीमतें आज से लागू, मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत

नई दिल्ली, (ANI): कैंसर का इलाज काफी महंगा होता है। मरीजों और उनके परिवारों को इलाज के साथ-साथ दवाओं पर भी काफी पैसे खर्च करने पड़ते हैं। ऐसे में सरकार ने कैंसर के मरीजों को बड़ी राहत दी है। कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली कई दवाओं के दाम कम कर दिए गए हैं। इनकी नई कीमतें आज यानी 9 नवंबर 2026 से लागू हो गई हैं। इससे मरीजों को अब पहले के मुकाबले कम कीमत पर दवाएं मिलेंगी।

रसायन और उर्वरक मंत्रालय के तहत आने वाली नेशनल फार्मास्यूटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (NPPA) ने कैंसर की 137 दवाओं पर मुनाफे की सीमा तय की है। यानी अब इन दवाओं को बेचने वाली कंपनियां और दुकानदार तय सीमा से ज्यादा मुनाफा नहीं कमा सकेंगे। यह फैसला स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की एक विशेषज्ञ समिति की सलाह पर लिया गया है। इस समिति को 17 अक्टूबर 2026 को बनाया गया था। मंत्रालय के मुताबिक, इस फैसले से कैंसर की कई दवाएं पहले के मुकाबले सस्ती हुई हैं। अब तक सामने आए आंकड़ों के अनुसार:

1. 85 दवा कंपनियों ने नई कीमतों की जानकारी दी है।

2. दवाओं से जुड़ी 1,364 दवाओं के नए MRP बताए गए हैं।

3. 679 ब्रांड की दवाओं के दाम 50 प्रतिशत से ज्यादा घटे हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें