Aparna Yadav: मुलायम सिंह के परिवार में बड़ा ड्रामा! अपर्णा यादव से तलाक लेंगे अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक, BJP नेता को बताया 'मतलबी औरत'

Aparna Yadav: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत मुलायम सिंह यादव के परिवार में एक नया विवाद खड़ा हो गया है। उनके छोटे बेटे प्रतीक यादव ने घोषणा की है कि वह अपनी पत्नी एवं भारतीय जनता पार्टी (BJP) की नेता अपर्णा यादव से तलाक ले रहे हैं। एक इंस्टाग्राम पोस्ट में यादव ने उनके खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाए है

अपडेटेड Jan 19, 2026 पर 2:41 PM
Story continues below Advertisement
Aparna Yadav: अपर्णा यादव BJP नेता हैं। वह वर्तमान में यूपी महिला आयोग की उपाध्यक्ष हैं

Aparna Yadav: समाजवादी पार्टी (SP) के संस्थापक एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव ने सोमवार (19 जनवरी) को अपनी पत्नी एवं भारतीय जनता पार्टी (BJP) की नेता अपर्णा बिष्ट यादव पर पारिवारिक संबंधों को बर्बाद करने का आरोप लगाया। साथ ही कहा कि वह जल्द ही उनसे तलाक लेंगे। सोमवार सुबह शेयर की गई एक धमाकेदार इंस्टाग्राम पोस्ट में प्रतीक ने कहा कि उनकी पत्नी ने उनके परिवार के साथ उनके रिश्ते को बर्बाद कर दिया। साथ ही कहा कि मशहूर और प्रभावशाली बनने के लिए उनसे शादी की।

प्रतीक यादव ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पोस्ट में कहा, "मैं इस स्वार्थी महिला से जल्द से जल्द तलाक लेने जा रहा हूं। इसने मेरे पारिवारिक संबंधों को बर्बाद कर दिया है। वह सिर्फ नाम और दबदबा बनाना चाहती है। इस समय मेरी मानसिक स्थिति बहुत खराब है और उसे कोई परवाह नहीं है। उसे सिर्फ अपनी ही चिंता है। मैंने कभी ऐसी बुरी आत्मा नहीं देखी और मेरा दुर्भाग्य था कि मैंने उससे शादी की।"

हालांकि, इस मामले में अपर्णा यादव ने तलाक की अटकलों को खारिज कर दिया है। अपर्णा के भाई ने कहा कि प्रतीक ने ऐसा कोई ऐलान नहीं किया है। बल्कि उनका इंस्‍टाग्राम अकाउंट हैक कर लिया गया है। अपर्णा के भाई ने न्‍यूज18 से फोन पर बात करते हुए कहा, "प्रतीक का अकाउंट हैक हुआ है। ये पोस्ट उन्होंने खुद नहीं किया है।"


प्रतीक देश के पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना यादव के बेटे हैं। उनके सौतेले भाई अखिलेश यादव समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष हैं। बीजेपी नेता अपर्णा बिष्ट यादव यूपी महिला आयोग की उपाध्यक्ष हैं।

उन्होंने 2017 के विधानसभा चुनाव में लखनऊ की कैंट विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा था। लेकिन कांग्रेस उम्मीदवार रीता बहुगुणा जोशी से हार गई थीं। बाद में वह भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गईं।

ये भी पढ़ें- Leh Ladakh Earthquake: लद्दाख में भूकंप के तेज झटकों से कांपी धरती, रिक्टर स्केल पर 5.7 रही तीव्रता; सरकार ने जारी की एडवाइजरी

प्रतीक यादव पूर्व सीएम मुलायम सिंह की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे हैं। वह समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव के सौतेले भाई हैं। प्रतीक यादव ने 2011 में अपर्णा बिष्ट से शादी की थी। 2022 में अपर्णा यादव आधिकारिक तौर पर बीजेपी में शामिल हो गईं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।