Delhi liquor Scam: दिल्ली की एक अदालत ने शुक्रवार को शराब नीति घोटाले से जुड़े भ्रष्टाचार मामले में पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनके उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को बरी करते हुए अभियोजन पक्ष के साक्ष्यों और साजिश के दावों की कड़ी आलोचना की। कोर्ट ने कहा कि यह मामला मुकदमे की कार्यवाही के लिए आवश्यक बुनियादी मानदंडों को भी पूरा नहीं करता है।
