Get App

Ashutosh Brahmachari: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर FIR कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला! ट्रेन में नाक काटने की कोशिश

Ashutosh Brahmachari: विवादों में घिरे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ सेक्सुअल हैरेसमेंट का केस करने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज पर रीवा एक्सप्रेस से प्रयागराज जाते समय कथित तौर पर धारदार हथियार से हमला किया गया है। यह घटना रविवार 8 मार्च की सुबह कौशांबी जिले के फतेहपुर और सिराथू रेलवे स्टेशनों के बीच हुई

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Mar 08, 2026 पर 1:33 PM
Ashutosh Brahmachari: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर FIR कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला! ट्रेन में नाक काटने की कोशिश
Ashutosh Brahmachari: ट्रेन में कथित हमले में आशुतोष ब्रह्मचारी मामूली रूप से घायल हो गए हैं

Ashutosh Brahmachari: हिंदू संत स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ बटुकों से यौन शोषण के आरोप में मुकदमा दर्ज कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज पर जानलेवा हमला हुआ है। आशुतोष ब्रह्मचारी पर रविवार (8 मार्च) सुबह उत्तर प्रदेश के सिराथू रेलवे स्टेशन पर एक अज्ञात व्यक्ति ने कथित तौर पर जानलेवा हमला कर दिया। राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना कौशांबी जिले के फतेहपुर और सिराथू रेलवे स्टेशनों के बीच हुई।

जीआरपी के अधिकारी ने बताया कि आशुतोष महाराज का आरोप है कि वह रीवा एक्सप्रेस ट्रेन से प्रयागराज आ रहे थे। तभी सुबह ट्रेन के सिराथू स्टेशन के पास पहुंचने पर जब वह ट्रेन के शौचालय की ओर गए। इसी दौरान एक व्यक्ति ने उस्तरा से उन पर जानलेवा हमला कर दिया।

उन्होंने बताया कि आशुतोष महाराज का काल्विन अस्पताल में मेडिकल टेस्ट कराया जा रहा है। इसके आधार पर मामला दर्ज किया जाएगा। साथ ही घटनास्थल का CCTV फुटेज खंगाला जा रहा है। जीआरपी अधिकारी ने कहा कि विवेचना के आधार पर अगली विधिक कार्रवाई की जाएगी।

कथित हमले पर आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज ने एक न्यूज एजेंसी से कहा, "ट्रेन में हमारी नाक काटने का प्रयास किया गया। बाथरूम में घुसकर हमने जान बचाई। अविमुक्तेश्वरानंद पर FIR कराने के बाद ऐलान किया गया था कि जो भी मेरी नाक काटेगा उसे 21 लाख रुपये दिया जाएगा।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें