Ashwin Purnima 2026 Date: अश्विन माह की पूर्णिमा तिथि का हिंदू धर्म में विशेष स्थान है। माना जाता है कि इस दिन से सर्दियों का मौसम धीरे-धीरे शुरू हो जाता है। इसलिए इस पूर्णिमा को शरद पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है। इस दिन चंद्रमा अपनी सभी कलाओं से परिपूर्ण होता है और उसकी किरणों से अमृत बरसता है। आश्विन पूर्णिमा के दिन व्रत रखकर सत्यनारायण भगवान, माता लक्ष्मी और चंद्रमा की पूजा करते हैं। इससे परिवार में सुख, शांति, धन, संपत्ति और वैभव की प्राप्ति होती है। इस साल आश्विन पूर्णिमा का व्रत और स्नान-दान दो दिन है। पहले दिन व्रत किया जाएगा और दूसरे दिन पूर्णिमा का स्नान-दान होगा। आइए जानें इसके पीछे की असली वजह क्या है?
