असम विधानसभा चुनावों के नतीजों का इंतजार खत्म होने वाला है, लेकिन उससे पहले 'टुडेज चाणक्य' के एग्जिट पोल के आंकड़ों ने राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज कर दी है। इन अनुमानों के मुताबिक, असम में एक बार फिर बीजेपी गठबंधन की सरकार बनती दिख रही है, जबकि कांग्रेस गठबंधन काफी पीछे छूटता नजर आ रहा है।
सीटों का अनुमान: बीजेपी को बहुमत का भरोसा
'टुडेज चाणक्य' के विश्लेषण के अनुसार, 2026 के चुनाव में सीटों का गणित कुछ इस तरह रह सकता है:
आंकड़ों को देखें तो बीजेपी गठबंधन को राज्य में स्पष्ट बहुमत मिलता दिख रहा है।
जातीय समीकरण: किसे मिला किसका साथ?
इस चुनाव में जातियों का रुझान जीत-हार तय करने में सबसे बड़ी भूमिका निभा रहा है। एग्जिट पोल के अनुसार-
बीजेपी का दबदबा: दलित (SC), पिछड़ा वर्ग (OBC) और आदिवासी (ST) समुदायों का झुकाव साफ तौर पर बीजेपी की ओर दिख रहा है।
कांग्रेस का आधार: मुस्लिम मतदाताओं का एक बड़ा हिस्सा कांग्रेस गठबंधन के साथ खड़ा नजर आ रहा है।
मुस्लिम: 66% मतदाताओं ने कांग्रेस को पसंद किया है, जबकि बीजेपी+ को इस वर्ग से केवल 14% वोट मिलते दिख रहे हैं।
यह आंकड़े 'टुडेज चाणक्य' के राजनीतिक शोध पर आधारित हैं। इसमें मार्जिन ऑफ एरर रखा गय़ा है। अगर ये अनुमान सही साबित होते हैं, तो असम की सत्ता में बीजेपी की पकड़ और भी मजबूत हो जाएगी।
असम को लेकर बाकी एग्जिट पोल के नतीजे
असम विधानसभा चुनाव 2026 के लिए 29 अप्रैल की शाम जारी हुए अलग-अलग एग्जिट पोल्स के नतीजे भी काफी दिलचस्प रहे हैं। ज्यादातर सर्वे में मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के नेतृत्व वाले NDA को बढ़त दिखाई गई है, हालांकि कुछ पोल्स ने विपक्षी गठबंधन 'असोम सन्मिलित मोर्चा' (कांग्रेस+) की कड़ी टक्कर की ओर भी इशारा किया है।