असम विधानसभा चुनावों के नतीजों का इंतजार खत्म होने वाला है, लेकिन उससे पहले 'टुडेज चाणक्य' के एग्जिट पोल के आंकड़ों ने राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज कर दी है। इन अनुमानों के मुताबिक, असम में एक बार फिर बीजेपी गठबंधन की सरकार बनती दिख रही है, जबकि कांग्रेस गठबंधन काफी पीछे छूटता नजर आ रहा है।
