Get App

Assembly Elections 2026: बंगाल, असम और तमिलनाडु समेत पांच राज्यों में कब होगी वोटिंग? चुनाव आयोग ने किया ऐलान

Assembly Elections 2026 Date: यह ऐलान ऐसे समय में हुए हैं जब पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी की विधानसभाओं का कार्यकाल मई-जून 2026 में खत्म हो रहा है। 7 मई को पश्चिम बंगाल की विधानसभा, 10 मई 2026 को तमिलनाडु, 20 मई को असम, 23 मई को केरल और 15 जून 2026 को पुडुचेरी की खत्म हो रही है

Rajat Kumarअपडेटेड Mar 15, 2026 पर 4:39 PM
Assembly Elections 2026: बंगाल, असम और तमिलनाडु समेत पांच राज्यों में कब होगी वोटिंग? चुनाव आयोग ने किया ऐलान
चुनाव आयोग ने पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों के तारीखों का ऐलान कर दिया है।

भारतीय चुनाव आयोग (ECI) ने पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में होने वाले विधानसभा चुनावों के तारीखों का ऐलान कर दिया है। चुनाव आयोग ने रविवार शाम 4 बजे दिल्ली के विज्ञान भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके पांच राज्यों की चुनावी तारीखों का ऐलान किया। बता दें कि, पश्चिम बंगाल में दो फेज में वोटिंग होगी, वहीं असम और केरल में एक फेज में वोटिंंग होगी।  केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में भी एक फेज में वोटिंग होगी। असम, केरल 9 अप्रैल को मतदान होगा। पश्चिम बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को मदतान होगा। वहीं सभी विधानसभा चुनाव के नतीजे 4 मई को आएंगे।

17 करोड़ वोटर करेंगे मतदान

दिल्ली में आयोजित प्रेस कॉफ्रेंस में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा कि, चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के विधानसभा चुनावों में 17.4 करोड़ मतदाता भाग लेंगे। उन्होंने असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में आगामी विधानसभा चुनावों में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव का आश्वासन दिया। मुख्‍य चुनाव आयुक्‍त ने बताया क‍ि इस बार 100 फीसदी वेबकास्‍ट‍िंग होगी यानी हर बूथ पर कैमरे लगाए जाएंगे। हर वोटर कैमरे की नजर में होगा। आयोग ने मतदाता सूची (SIR) के लिए शानदार काम करने वाले बीएलओ (BLOs) की सराहना की है।

तारीखों का ऐलान

सब समाचार

+ और भी पढ़ें