Ram Mandir: अयोध्या में अब होगी राजा राम की प्राण प्रतिष्ठा, राम मंदिर के प्रथम तल पर इस दिन होगी राज दरबार की स्थापना

Ram Mandir Inauguration राम दरबार की स्थापना को लेकर राम मंदिर ट्रस्ट ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। राम मंदिर भवन निर्माण समिति के अध्यक्ष निपेंद्र मिश्रा ने बताया कि इस साल मई में भगवान राम के मंदिर के प्रथम तल पर राम दरबार की स्थापना की जाएगी। राम दरबार के दर्शन के लिए पास की व्यवस्था होगी, जो एक दम मुफ्त रहेगी

अपडेटेड Apr 09, 2025 पर 12:45 PM
Story continues below Advertisement
Ram Mandir: अयोध्या में अब होगी राजा राम की प्राण प्रतिष्ठा, राम मंदिर के प्रथम तल पर इस दिन होगी राज दरबार की स्थापना

अयोध्या आने वाले राम भक्तों को जल्द ही एक और खुशखबरी मिलने वाली है। जहां बीते 22 जनवरी साल 2024 को राम मंदिर के भूतल (ग्राउंड फ्लोर) पर बालक राम विराजमान होकर राम भक्तों को अद्भुत दर्शन दे रहे हैं, तो वहीं अब राम मंदिर के प्रथम तल (फर्स्ट फ्लोर) पर राजा राम विराजमान होंगे। राम मंदिर का निर्माण अयोध्या में तेज रफ्तार के साथ चल रहा है। मंदिर का निर्माण लगभग 98 फीसदी पूरा हो चुका है। यानी एक बार फिर भव्य राम मंदिर में एक और प्राण प्रतिष्ठा देखने को मिलेगी।

मई 2025 में राम मंदिर के प्रथम तल पर राम दरबार की स्थापना होगी, तो वही राम मंदिर के परकोटे में बनाए जा रहे सभी मंदिर के दर्शन भी राम भक्त कर सकेंगे। राम दरबार की स्थापना को लेकर राम मंदिर ट्रस्ट ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

राजस्थान में राम दरबार की प्रतिमा का निर्माण किया जा रहा है, तो वहीं राम मंदिर ट्रस्ट अब अयोध्या के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य से स्थापना और प्राण प्रतिष्ठा के शुभ मुहूर्त पर भी मंथन कर रहा है।


कब होगी राजा राम की प्राण प्रतिष्ठा

जानकारी के मुताबिक, अक्षय तृतीया के दिन राम दरबार समेत परकोटे में बनाए जाने वाले सभी मंदिर के प्रतिमा को स्थापित किया जाएगा, तो वहीं गंगा दशहरा पर इसकी प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। इतना ही नहीं राम दरबार में दर्शन करने के लिए राम भक्तों का पास भी बनाया जाएगा हर दिन 800 भक्त राम दरबार का दर्शन कर सकेंगे। ऐसी रूपरेखा राम मंदिर ट्रस्ट तैयार कर रहा है।

राम मंदिर भवन निर्माण समिति के अध्यक्ष निपेंद्र मिश्रा ने बताया कि इस साल मई में भगवान राम के मंदिर के प्रथम तल पर राम दरबार की स्थापना की जाएगी। राम दरबार के दर्शन के लिए पास की व्यवस्था होगी, जो एक दम मुफ्त रहेगी।

राम दरबार के दर्शन के लिए 1 घंटे में अधिकतम 50 लोगों को ही पास दिया जाएगा। पूरे दिन में लगभग 800 लोग राम लला के प्रथम तल पर बनाए गए राम दरबार का दर्शन कर सकेंगे।

Ayodhya Ram Mandir: राम मंदिर पर हुई पैसों की बारिश, ट्रस्ट ने 5 साल में 400 करोड़ रुपये का चुकाया टैक्स

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Apr 09, 2025 12:16 PM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।