Balasore Sexual Harassment Case: ओडिशा की छात्रा की मौत! उत्पीड़न से परेशान होकर कॉलेज में की थी आत्मदाह, प्रिंसिपल गिरफ्तार

Balasore Sexual Harassment Case: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को एम्स भुवनेश्वर की बर्न यूनिट का दौरा किया। उन्होंने 20 वर्षीय कॉलेज छात्रा की स्वास्थ्य स्थिति के बारे में जानकारी ली, जिसने एक प्रोफेसर द्वारा कथित यौन उत्पीड़न के बाद खुद को आग लगा ली थी

अपडेटेड Jul 15, 2025 पर 8:49 AM
Balasore Sexual Harassment Case: तीन दिनों तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद सोमवार रात छात्रा ने दम तोड़ दिया

Balasore Sexual Harassment Case: ओडिशा के बालासोर स्थित एक कॉलेज में खुद को आग लगाने वाली उत्पीड़न की शिकार 20 साल की छात्रा ने सोमवार (14 जुलाई) देर रात दम तोड़ दिया। एक प्रोफेसर के खिलाफ यौन उत्पीड़न की शिकायत पर कार्रवाईहोने पर उसने खुद को आग लगा ली थी। इस दौरान छात्रा 95 फीसदी झुलस चुकी थी। वह पिछले 3 दिनों से भुवनेश्वर के AIIMS में जिंदगी की जंग लड़ रही थी। तीन दिनों तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद सोमवार रात उसने दम तोड़ दिया। कॉलेज के प्रिंसिपल को कैंपस में छात्रा के आत्मदाह के प्रयास के मामले में सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

फकीर मोहन (स्वायत्त) कॉलेज के प्रिंसिपल दिलीप घोष को B. Ed. छात्रा के खुद को आग लगाकर आत्महत्या का प्रयास करने के बाद निलंबित कर दिया गया। छात्रा ने आरोप लगाया कि प्रोफेसर द्वारा यौन उत्पीड़न करने के मामले में उसकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की गई

राज्य के उच्च शिक्षा विभाग ने निलंबन आदेश में कहा कि प्रिंसिपल मामले को ठीक से संभालने और अपने कर्तव्यों का पालन करने में विफल रहेउन पर शिक्षा विभाग की विभागाध्यक्ष समीरा कुमार साहू को बचाने का आरोप है, जिन्हें पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है

राष्ट्रपति ने छात्रा के परिजनों से की मुलाकात

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को एम्स भुवनेश्वर की बर्न यूनिट का दौरा कियाउन्होंने 20 वर्षीय कॉलेज छात्रा की स्वास्थ्य स्थिति के बारे में जानकारी ली, जिसने एक प्रोफेसर द्वारा कथित यौन उत्पीड़न के बाद खुद को आग लगा ली थीओडिशा की निवासी मुर्मू एम्स के पांचवें दीक्षांत समारोह में शामिल होने आई थीं। 'बर्न एवं प्लास्टिक सर्जरी' विभाग में उनका जाना पहले से निर्धारित नहीं था।

बालासोर के फकीर मोहन कॉलेज की द्वितीय वर्ष की इंटीग्रेटेड बी.एड. छात्रा ने प्रोफेसर के खिलाफ अपनी शिकायत पर कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाते हुए शनिवार को खुद को आग लगा ली। राष्ट्रपति ने एम्स से राजभवन लौटने से पहले 'बर्न यूनिट' का दौरा किया।


राष्ट्रपति के साथ ओडिशा के राज्यपाल हरि बाबू कंभमपति, मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी थे। अधिकारी ने बताया कि मुर्मू ने मरीज के परिवार के सदस्यों से भी मुलाकात की। छात्रा के भाई ने पत्रकारों को बताया, "राष्ट्रपति ने घटना पर चिंता व्यक्त की और भावुक हो गईं। उन्होंने सुझाव दिया कि हम भगवान जगन्नाथ से प्रार्थना करें। राष्ट्रपति ने कहा कि मेरी बहन के ठीक होने के बाद वह उसके लिए कुछ करेंगी।"

छात्रा ने शिक्षा विभाग के प्रमुख पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। यह मामला कॉलेज प्रिंसिपल के संज्ञान में आया लेकिन 11 दिन तक कोई कार्रवाई नहीं होने के बाद उसने खुद को आग लगा ली। ओडिशा में राजनीतिक पारा चरम पर पहुंच गया है। विपक्षी दल प्रदर्शन कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें- Fauja Singh Dies: 114 साल के मैराथन धावक फौजा सिंह की जालंधर में सड़क हादसे में मौत, दिग्गजों ने जताया शोक

भारतीय जनता पार्टी (BJP) शासित ओडिशा में महिलाओं के असुरक्षित होने का आरोप लगाते हुए विपक्षी बीजू जनता दल (BJD) और कांग्रेस दोनों ने भुवनेश्वर और बालासोर में कई प्रदर्शन किए। ओडिशा महिला कांग्रेस अध्यक्ष मीनाक्षी बहिनीपति ने पार्टी विधायक सोफिया फिरदौस के साथ राष्ट्रीय स्तर पर महिला सुरक्षा के मुद्दे को उजागर करने के लिए दिल्ली में एक प्रेस वार्ता की।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।