Balasore Sexual Harassment Case: ओडिशा के बालासोर स्थित एक कॉलेज में खुद को आग लगाने वाली उत्पीड़न की शिकार 20 साल की छात्रा ने सोमवार (14 जुलाई) देर रात दम तोड़ दिया। एक प्रोफेसर के खिलाफ यौन उत्पीड़न की शिकायत पर कार्रवाई न होने पर उसने खुद को आग लगा ली थी। इस दौरान छात्रा 95 फीसदी झुलस चुकी थी। वह पिछले 3 दिनों से भुवनेश्वर के AIIMS में जिंदगी की जंग लड़ रही थी। तीन दिनों तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद सोमवार रात उसने दम तोड़ दिया। कॉलेज के प्रिंसिपल को कैंपस में छात्रा के आत्मदाह के प्रयास के मामले में सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया।
