Get App

Odisha Bank Crime: क्योंझर में दिनदहाड़े बैंक डकैती, 6 हथियारबंद बदमाशों ने लूटा 5 करोड़ का सोना, 8 लाख कैश

Odisha Bank Crime: सोमवार दोपहर को क्योंझर जिले के बारबिल स्थित एक सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक की शाखा में छह हथियारबंद बदमाशों ने धावा बोल दिया। उन्होंने कर्मचारियों और ग्राहकों को बंदूक की नोक पर बंधक बना लिया और लगभग 5 करोड़ रुपये का सोना और 8 लाख रुपये नकद लूट कर फरार हो गए।

Translated By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Jan 20, 2026 पर 11:41 AM
Odisha Bank Crime: क्योंझर में दिनदहाड़े बैंक डकैती, 6 हथियारबंद बदमाशों ने लूटा 5 करोड़ का सोना, 8 लाख कैश
क्योंझर में दिनदहाड़े बैंक डकैती, 6 हथियारबंद बदमाशों ने लूटा 5 करोड़ का सोना, 8 लाख कैश

Odisha Bank Crime: सोमवार दोपहर को ओडिशा के क्योंझर जिले के बारबिल स्थित एक सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक की शाखा में छह हथियारबंद बदमाशों ने धावा बोल दिया। उन्होंने कर्मचारियों और ग्राहकों को बंदूक की नोक पर बंधक बना लिया और लगभग 5 करोड़ रुपये का सोना और 8 लाख रुपये नकद लूट कर फरार हो गए।

यह दुस्साहसी लूट दोपहर करीब 2 बजे हुई, जब शाखा में पांच ग्राहक और 10 कर्मचारी मौजूद थे। नकाब पहने बदमाशों के हाथ में पिस्तौल थी। उन्होंने बैंक का मुख्य दरवाजा बंद कर दिया और सभी से मोबाइल फोन छीनकर उन्हें एक कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद उन्होंने बैंक के तिजोरियों को निशाना बनाया।

क्योंझर एसपी नितिन कुसालकर, जो अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे, ने बताया कि लूटी गई संपत्ति के सही मूल्य का सत्यापन किया जा रहा है।

कुसालकर ने TOI को बताया, "बैंक के दावे के अनुसार, गोल्ड लोन खातों से जुड़ा 4-5 करोड़ रुपये मूल्य का 4-5 किलो सोना लूटा गया। अपराधियों को पकड़ने के लिए कई टीमें गठित की गई हैं। बैंक और आसपास के इलाकों के CCTV फुटेज की जांच की जा रही है। बारबिल की झारखंड सीमा से निकटता को देखते हुए, हमें संदेह है कि गिरोह वहीं से आया होगा।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें