Barmer-Jodhpur Highway Accident: राजस्थान के बाड़मेर-जोधपुर नेशनल हाईवे पर आज शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक निजी स्लीपर बस और ट्रेलर ट्रक के बीच हुई जोरदार टक्कर में कम से कम 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इस टक्कर की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बस का दाहिना हिस्सा पूरी तरह से चकनाचूर हो गया।
