Cyclonic Storm: समंदर में उठेगा तूफानी बवंडर? बंगाल की खाड़ी में मंडराया चक्रवाती तूफान का खतरा, IMD का अलर्ट

मौसम विभाग ने बताया कि, बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र शनिवार सुबह करीब 5:30 बजे यह सिस्टम इसी इलाके में सक्रिय था। इसके आगे और ताकतवर होने की संभावना है। ये 16 नवंबर के आसपास यह पहले डिप्रेशन और फिर चक्रवाती तूफान का रूप ले सकता है

अपडेटेड Nov 14, 2026 पर 8:08 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
अगले 24 घंटों में यह मौसम सिस्टम उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ सकता है (Photo: Canva)

IMD Weather Update: बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र अब धीरे-धीरे मजबूत हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, इसके 16 नवंबर के आसपास चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना है। IMD के मुताबिक, दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में बना लो-प्रेशर का क्षेत्र अब और मजबूत होकर स्पष्ट निम्न लो-प्रेशर में बदल गया है। इसके कारण अंडमान-निकोबार और बंगाल की खाड़ी के कई इलाकों में तेज हवाएं चल सकती हैं। खतरे को देखते हुए मौसम विभाग ने मछुआरों को 15 नवंबर तक समुद्र से लौटने और अगले कुछ दिनों तक समुद्र में न जाने की सलाह दी है। जानें कैसा होगा मौसम

बंगाल की खाड़ी में आ सकता है तूफान

मौसम विभाग ने बताया कि, बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र शनिवार सुबह करीब 5:30 बजे यह सिस्टम इसी इलाके में सक्रिय था। इसके आगे और ताकतवर होने की संभावना है। अनुमान है कि 16 नवंबर के आसपास यह पहले डिप्रेशन और फिर चक्रवाती तूफान का रूप ले सकता है। IMD ने शनिवार को कहा कि साउथ-ईस्ट बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना लो-प्रेशर और तेज होकर एक साफ़ लो-प्रेशर में बदल गया है, जिसके 16 नवंबर के आसपास एक डिप्रेशन और साइक्लोनिक तूफान में बदलने की संभावना है।


अगले 24 घंटों में बदलेगा मौसम

आईएमडी के मुताबिक, "दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र शनिवार सुबह 5:30 बजे उसी इलाके में एक स्पष्ट कम दबाव वाले क्षेत्र के रूप में मौजूद था।" मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों में यह मौसम सिस्टम उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ सकता है और उसी क्षेत्र में डिप्रेशन का रूप ले सकता है। इसके बाद इसके उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने का अनुमान है। विभाग ने संभावना जताई है कि 16 नवंबर की शाम तक यह मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवाती तूफान में बदल सकता है।

अंडमान-निकोबार में चलेगी तेज हवा

इस मौसम प्रणाली के प्रभाव से अंडमान सागर, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह और बंगाल की खाड़ी के कई हिस्सों में तेज हवाएं चल सकती हैं। इस दौरान हवा की रफ्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने का अनुमान है। वहीं, 17 नवंबर से अगले दो दिनों तक हवाएं और तेज हो सकती हैं और इनकी गति 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने की आशंका है। समुद्र में मौसम खराब होने की आशंका को देखते हुए मौसम विभाग ने मछुआरों को 15 नवंबर तक वापस तट पर लौटने की सलाह दी है। साथ ही उन्हें चेतावनी दी गई है कि इस दौरान वे मछली पकड़ने के लिए समुद्र में न जाएं।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।