IMD Weather Update: बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र अब धीरे-धीरे मजबूत हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, इसके 16 नवंबर के आसपास चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना है। IMD के मुताबिक, दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में बना लो-प्रेशर का क्षेत्र अब और मजबूत होकर स्पष्ट निम्न लो-प्रेशर में बदल गया है। इसके कारण अंडमान-निकोबार और बंगाल की खाड़ी के कई इलाकों में तेज हवाएं चल सकती हैं। खतरे को देखते हुए मौसम विभाग ने मछुआरों को 15 नवंबर तक समुद्र से लौटने और अगले कुछ दिनों तक समुद्र में न जाने की सलाह दी है। जानें कैसा होगा मौसम
