बंगाल की खाड़ी में मौसम का एक नया सिस्टम डेवलप हो रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक शुक्रवार की सुबह दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बन गया है। इसके अगले दो दिनों में और मजबूत होने की संभावना है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक यह सिस्टम 14 नवंबर के आसपास Well Marked Low Pressure Area और 15 नवंबर के आसपास डिप्रेशन में बदल सकता है। वहीं PTI की एक रिपोर्ट के मुताबिक इस सिस्टम के आगे चलकर चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की आशंका को देखते हुए तमिलनाडु के तटीय इलाकों में मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की हिदायत दी गई है।
