IMD Weather Update: दिवाली खत्म होने के बाद से देश के कई हिस्सों में हल्की-हल्की ठंड की शुरुआत हो गई है। सर्दियों की शुरुआत के बीच बंगाल की खाड़ी में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, 14 नवंबर को अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के कुछ इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं शुक्रवार सुबह दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बना है। ये सिस्टम उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ सकता है। इसके 15 नवंबर तक गहरे निम्न दबाव में बदलने की संभावना है, लेकिन इसके चक्रवात बनने का खतरा नहीं है। आइए जानते हैं कैसा होगा आज का मौसम
