Get App

बेंगलुरु-गोवा वंदे भारत में खास मेन्यू ने जीता यात्रियों का दिल, 'नो-वेस्ट' आइडिया की भी हुई जमकर तारीफ!

बेंगलुरु-गोवा वंदे भारत एक्सप्रेस की पहली यात्रा में यात्रियों को खास खाना परोसा गया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में यात्री खाने की तारीफ करते नजर आए। खास बात यह रही कि खाने की बर्बादी रोकने के लिए भी इंतजाम किए गए, जिसे यात्रियों ने पसंद किया।

Roopali Sharmaअपडेटेड Nov 16, 2026 पर 10:18 AM
बेंगलुरु-गोवा वंदे भारत में खास मेन्यू ने जीता यात्रियों का दिल, 'नो-वेस्ट' आइडिया की भी हुई जमकर तारीफ!

बेंगलुरु से गोवा जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) की पहली यात्रा में यात्रियों को खास खाना परोसा गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें यात्री खाने की तारीफ करते नजर आ रहे हैं। खास बात यह रही कि खाने की क्वालिटी के साथ बचे हुए खाने को संभालने के तरीके ने भी लोगों का ध्यान खींचा।

यह खाना दक्षिण भारत की मशहूर रेस्टोरेंट चेन 'अड्यार आनंद भवन' (A2B) ने तैयार किया था। मेन्यू में चावल, दही, पूरन पोली, सूखी सब्जी, पापड़ और पनीर की सब्जी शामिल थी। खाने के पैकेट पर पहली यात्रा की याद में खास टैग भी लगाया गया था।

फूड क्वालिटी ने जीता दिल

एक व्लॉगर ने ट्रेन में मिले खाने का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया। इसमें उसने दूसरे यात्रियों से भी खाने का अनुभव पूछा। पास बैठे एक यात्री ने पनीर की सब्जी की तारीफ करते हुए कहा कि काफी समय बाद इतनी स्वादिष्ट सब्जी खाई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें