Bengaluru-Mumbai Vande Bharat: भारतीय रेलवे जल्द ही यात्रियों को एक और हाई-टेक वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की सौगात देने जा रहा है। इंडियन रेलवे के बेड़े में एक और आधुनिक अध्याय जुड़ने जा रहा है। देश की दूसरी 'वंदे भारत स्लीपर ट्रेन' अपनी पहली कमर्शियल उड़ान से पहले फाइनल टेस्टिंग के लिए बेंगलुरु रेलवे स्टेशन पहुंच चुकी है। यह प्रीमियम ट्रेन देश के दो सबसे बड़े आर्थिक और तकनीकी केंद्रों बेंगलुरु और मुंबई (CSMT) के बीच की दूरी को बेहद कम समय में और विश्वस्तरीय सुविधाओं के साथ तय करेगी।
