Bengaluru-Mumbai Vande Bharat Sleeper train Launch Date: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु और देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के बीच रेल से सफर करने वाले यात्रियों के लिए गुड न्यूज है। दोनों प्रमुख शहरों के बीच वंदे भारत स्लीपर ट्रेन नवंबर 2026 में शुरू होने की संभावना है। यह देश की दूसरी 'वंदे भारत स्लीपर ट्रेन' हो सकती है। इस ट्रेन के शुरू होने से दक्षिण भारत के प्रमुख शहर बेंगलुरु और देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के बीच रेल कनेक्टिविटी को मजबूती मिलने की उम्मीद है। खास बात यह है कि नई ट्रेन से दोनों शहरों के बीच यात्रा का समय 20 घंटे से कम होने की संभावना जताई गई है। जबकि वर्तमान में इस दूरी को तय करने में ट्रेनों को लगभग 22 से 24 घंटे या उससे अधिक समय लगता है।
