बेंगलुरु (Bengaluru) और मुंबई (Mumbai) के बीच सफर करने वालों के लिए अच्छी खबर है। दोनों शहरों के बीच वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शुरू की गई है। पहले जहां इस रूट पर 22 घंटे से ज्यादा लगते थे, वहीं अब यह नई ट्रेन सिर्फ 16 घंटे में सफर पूरा करेगी।
बेंगलुरु (Bengaluru) और मुंबई (Mumbai) के बीच सफर करने वालों के लिए अच्छी खबर है। दोनों शहरों के बीच वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शुरू की गई है। पहले जहां इस रूट पर 22 घंटे से ज्यादा लगते थे, वहीं अब यह नई ट्रेन सिर्फ 16 घंटे में सफर पूरा करेगी।
News18 के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाए जाने का स्वागत किया है। उन्होंने इसे दोनों शहरों के बीच कनेक्टिविटी के लिए गेम चेंजर बताया है। उनका कहना है कि इससे रोजाना सफर करने वाले हजारों यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।
पीएम मोदी ने ट्रेन को लेकर क्या कहा?
PM मोदी ने X पर पोस्ट करके नई ट्रेन का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि यह बेहतर रेल कनेक्टिविटी की तरफ एक अहम कदम है। इससे कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र के यात्रियों को सीधा फायदा मिलेगा। खासकर आईटी सेक्टर में काम करने वाले लोग, छात्र और युवा आसानी से सफर कर पाएंगे।
कब से कर सकेंगे सफर?
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रविवार को बेंगलुरु के सर एम. विश्वेश्वरैया टर्मिनल से ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। पहली स्पेशल ट्रेन दोपहर 12:15 बजे रवाना हुई, जो सोमवार सुबह 6:15 बजे मुंबई के CSMT पहुंचेगी। रेगुलर ट्रेन 2 नवंबर से मुंबई से चलना शुरू होगी, वहीं बेंगलुरु से इसकी शुरुआत 3 नवंबर से होगी। यह ट्रेन हफ्ते में 6 दिन चलेगी।
इस टाइम टेबल के अनुसार चलेगी वंदे भारत स्लीपर
रास्ते में यह ट्रेन अनंतपुर, गुंटकल, रायचूर, यादगीर, कलबुर्गी, सोलापुर, पुणे और कल्याण स्टेशनों पर रुकेगी।
ट्रेन में क्या सुविधाएं मिलेंगी?
इस ट्रेन में कुल 16 कोच होंगे। इसमें First AC, Second AC और Third AC के डिब्बे रहेंगे। रात में सफर करने वालों के लिए यह काफी आरामदायक रहेगी। अभी बेंगलुरु से मुंबई जाने में 22 घंटे से ज्यादा लगते हैं, लेकिन इस नई ट्रेन से समय की काफी बचत होगी।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।