Get App

Bengaluru-Mumbai Vande Bharat Sleeper: 22 की जगह 16 घंटे में पूरा होगा सफर PM मोदी ने स्लीपर ट्रेन को बताया गेम चेंजर

बेंगलुरु और मुंबई के बीच वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शुरू हो गई है। PM मोदी ने इसे गेम चेंजर बताया है। यह ट्रेन 22 घंटे की जगह सिर्फ 16 घंटे में सफर पूरा करेगी। रेगुलर सर्विस 2 नवंबर से मुंबई से और 3 नवंबर से बेंगलुरु से हफ्ते में 6 दिन चलेगी।

Roopali Sharmaअपडेटेड Nov 02, 2026 पर 8:33 AM
Bengaluru-Mumbai Vande Bharat Sleeper: 22 की जगह 16 घंटे में पूरा होगा सफर PM मोदी ने  स्लीपर ट्रेन को बताया गेम चेंजर
बेंगलुरु-मुंबई के बीच शुरू हुई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, PM मोदी ने बताया कनेक्टिविटी के लिए गेम चेंजर।

बेंगलुरु (Bengaluru) और मुंबई (Mumbai) के बीच सफर करने वालों के लिए अच्छी खबर है। दोनों शहरों के बीच वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शुरू की गई है। पहले जहां इस रूट पर 22 घंटे से ज्यादा लगते थे, वहीं अब यह नई ट्रेन सिर्फ 16 घंटे में सफर पूरा करेगी।

News18 के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाए जाने का स्वागत किया है। उन्होंने इसे दोनों शहरों के बीच कनेक्टिविटी के लिए गेम चेंजर बताया है। उनका कहना है कि इससे रोजाना सफर करने वाले हजारों यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

पीएम मोदी ने ट्रेन को लेकर क्या कहा?

PM मोदी ने X पर पोस्ट करके नई ट्रेन का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि यह बेहतर रेल कनेक्टिविटी की तरफ एक अहम कदम है। इससे कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र के यात्रियों को सीधा फायदा मिलेगा। खासकर आईटी सेक्टर में काम करने वाले लोग, छात्र और युवा आसानी से सफर कर पाएंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें