बेंगलुरु और मुंबई के बीच सफर करने वाले पैसेंजर के लिए नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शुरू होने की तैयारी है। रेलवे बोर्ड ने KSR बेंगलुरु और मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) के बीच इस ट्रेन को चलाने की मंजूरी दे दी है। ट्रेन के इस महीने शुरू होने की संभावना है।
