Get App

Bengaluru Road Rage: बेंगलुरु में स्कूल बस ने दो मासूम बच्चियों को कुचला! पुलिस कांस्टेबल की बेटी और भतीजी की मौत, देखें वीडियो

Bengaluru Road Rage: पुलिस ने बताया कि बुधवार (11 फरवरी) सुबह नॉर्थ बेंगलुरु के थानिसांद्रा के पास एक स्कूल बस से हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो मासूम बच्चियों की मौत हो गई। मरने वालों की पहचान वर्षा (2) और भानु (4) के तौर पर हुई है, जो शहर के एक पुलिस कांस्टेबल की बेटी और भतीजी थीं

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Feb 12, 2026 पर 7:58 AM
Bengaluru Road Rage: बेंगलुरु में स्कूल बस ने दो मासूम बच्चियों को कुचला! पुलिस कांस्टेबल की बेटी और भतीजी की मौत, देखें वीडियो
Bengaluru Road Rage: दोनों बच्चियां एक पुलिस कांस्टेबल की बेटी और भतीजी थीं

Bengaluru Road Rage: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में बुधवार (11 फरवरी) को एक स्कूल बस ने दो मासूम बच्चियों को कुचल दिया। यह हादसा दोनों पीड़ित बच्चियों में से एक के पिता के सामने हुआ। यह दुर्घटना थानिसंद्रा क्षेत्र में हुई। पुलिस कांस्टेबल नागना गौड़ा अपनी दो वर्षीय बेटी वर्षा और बड़े भाई की चार वर्षीय बेटी भानु को मोटरसाइकिल पर बैठाकर दूध खरीदने जा रहे थे। वह सड़क पार करने के लिए इंतजार कर रहे थे।

इसी दौरान उस मार्ग से गुजर रही एक स्कूल बस ने मुड़ते समय दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी। बस ने दोनों मासूमों को कुचल दिया। हालांकि गौड़ा इस हादसे में सुरक्षित बच गए। पुलिस ने बताया कि बस चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ लापरवाही एवं तेज गति से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया गया है। मरने वालों की पहचान वर्षा (2) और भानु (4) के तौर पर हुई है।

यह घटना बुधवार सुबह करीब 8 बजे हेन्नूर ट्रैफिक पुलिस स्टेशन के इलाके में पुलिस क्वार्टर के पास हुई। पुलिस के मुताबिक, सिटी आर्म्ड रिजर्व में तैनात कांस्टेबल नागनगौड़ा अपनी बेटी वर्षा और बड़े भाई की बेटी भानु के साथ बाइक पर बैठकर दूध खरीदने के लिए अपनी टू-व्हीलर पर जा रहे थे। स्कूल पिकअप के समय एक स्कूल बस जो मुड़ रही थी। वह कथित तौर पर खड़ी मोटरसाइकिल से टकरा गई।

टक्कर लगने से बच्चे सड़क पर गिर गए, जिसके बाद कथित तौर पर बस का पिछला पहिया उनके ऊपर से निकल गया। दोनों बच्चों को गंभीर चोटें आईं। फिर उन्हें पास के हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एक्सीडेंट में नागना गौड़ा को मामूली चोटें आईं। बच्चों के शवों को बाद में पोस्टमॉर्टम के लिए येलहंका सरकारी हॉस्पिटल भेज दिया गया। पुलिस ने कहा कि आगे की जांच चल रही है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें