Bengaluru Schools Bomb Threat: बेंगलुरु के 40 से अधिक स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, स्टूडेंट और पेरेंट्स में मचा हड़कंप

Bengaluru Schools Bomb Threat: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में शुक्रवार सुबह दहशत का माहौल पैदा हो गया। राजराजेश्वरी नगर और केंगेरी जैसे क्षेत्रों के प्रमुख स्कूलों सहित 40 से अधिक निजी स्कूलों को धमकी भरे ईमेल मिले। इनमें दावा किया गया कि क्लास के अंदर विस्फोटक उपकरण लगा दिए गए हैं। शुक्रवार को दिल्ली में भी करीब 45 स्कूलों को बम की धमकी मिली

अपडेटेड Jul 18, 2025 पर 12:41 PM
Story continues below Advertisement
Bengaluru Schools Bomb Threat: बेंगलुरु के सभी स्कूलों में तलाशी अभियान शुरू कर दी गई है

Bengaluru Schools Bomb Threat: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के कम से कम 40 स्कूलों को शुक्रवार (18 जुलाई) को बम से उड़ाने की धमकियां मिलीं। यह खबर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के लगभग 45 स्कूलों को शुक्रवार को ही इसी तरह की धमकियां मिलने के बाद आई है। बेंगलुरु के सभी स्कूलों में तलाशी अभियान शुरू कर दी गई है। स्कूलों को शुक्रवार को सुबह-सुबह बम से उड़ाने की धमकियां मिलीं। इसके बाद छात्रों और अभिभावकों में दहशत फैल गई। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस तुरंत ने तलाशी और निकासी अभियान शुरू किया।

'इंडिया टुडे' की रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार को बेंगलुरु के कम से कम 40 प्राइवेट स्कूलों को बम की धमकी वाले ईमेल मिले। इससे पूरे शहर में दहशत फैल गई। बेंगलुरु को हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। राजराजेश्वरी नगर और केंगेरी समेत कई इलाकों के स्कूल भी इन गुमनाम मैसेज के निशाने पर थे।

ईमेल मिलने के बाद बम निरोधक दस्ते और श्वान दस्तों को टारगेटेड स्कूलों में भेजा गया, जिसके बाद अधिकारियों ने गहन निरीक्षण किया। फिर एहतियातन स्कूलों को खाली कराया गया। रिपोर्ट के अनुसार, अभी तक कोई विस्फोटक नहीं मिला है। फिलहाल स्थिति कंट्रोल में है।

वहीं, दिल्ली के 45 से अधिक स्कूलों को शुक्रवार सुबह बम से उड़ाने की धमकियां मिलीं जिसके बाद छात्रों और अभिभावकों में दहशत फैल गई। अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली पुलिस और विभिन्न त्वरित प्रतिक्रिया प्राधिकारी तलाश और निकासी अभियान में सक्रिय हैं। इस हफ्ते यह चौथा दिन है जब राष्ट्रीय राजधानी के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकियां मिली हैं।

अब तक पीतमपुरा के मैक्सफोर्ट जूनियर स्कूल और गुरु नानक स्कूल; द्वारका के छह स्कूल- सेंट थॉमस स्कूल, जीडी गोयनका स्कूल, डीआईएस एज स्कूल, मॉडर्न इंटरनेशनल स्कूल, द्वारका इंटरनेशनल स्कूल और ला पेटीटे मोंटेसरी; पश्चिम विहार के रिचमंड स्कूल और दून पब्लिक स्कूल; रोहिणी के छह स्कूल - सेक्टर 3 के एमआरजी स्कूल, दिल्ली पब्लिक स्कूल, सेक्टर 24 के सॉवरेन पब्लिक स्कूल और हेरिटेज पब्लिक स्कूल, सेक्टर 9 के दिल्ली इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, सेक्टर 3 के अभिनव पब्लिक स्कूल और द हेरिटेज स्कूल; दक्षिण दिल्ली के समरफील्ड इंटरनेशनल स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है।

अन्य स्कूलों में स्वास्थ्य विहार का भारती पब्लिक स्कूल, संगम विहार का हमदर्द पब्लिक स्कूल, राज निवास मार्ग का सेंट जेवियर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, शालीमार बाग का नॉर्थ दिल्ली पब्लिक स्कूल, विकास पुरी का न्यू दिल्ली पब्लिक स्कूल, जनकपुरी का मीरा नर्सरी स्कूल, प्रूडेंस स्कूल, सादिक नगर का द इंडियन स्कूल, मथुरा रोड का दिल्ली पब्लिक स्कूल, तिलक लेन का मैटर डे स्कूल शामिल हैं।


ये भी पढ़ें- Land for Job Scam Case: लालू प्रसाद यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, नौकरी के बदले जमीन घोटाला मामले में कार्यवाही पर रोक लगाने से इनकार

पालम स्थित दिल्ली जैन पब्लिक स्कूल, जूनियर दिल्ली स्कूल, दिल्ली पब्लिक स्कूल आर के पुरम, ईस्ट ऑफ कैलाश और वसंत विहार, चाणक्यपुरी स्थित द ब्रिटिश स्कूल, बवाना स्थित दिल्ली सिटी स्कूल, प्रसाद नगर स्थित फेथ एकेडमी, साकेत स्थित एमिटी इंटरनेशनल स्कूल, राजौरी गार्डन स्थित कैम्ब्रिज फाउंडेशन स्कूल, बिग फेदर इंटरनेशनल स्कूल, अशोक विहार स्थित कुलाची हंसराज मॉडल स्कूल को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।