Bengaluru Schools Bomb Threat: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के कम से कम 40 स्कूलों को शुक्रवार (18 जुलाई) को बम से उड़ाने की धमकियां मिलीं। यह खबर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के लगभग 45 स्कूलों को शुक्रवार को ही इसी तरह की धमकियां मिलने के बाद आई है। बेंगलुरु के सभी स्कूलों में तलाशी अभियान शुरू कर दी गई है। स्कूलों को शुक्रवार को सुबह-सुबह बम से उड़ाने की धमकियां मिलीं। इसके बाद छात्रों और अभिभावकों में दहशत फैल गई। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस तुरंत ने तलाशी और निकासी अभियान शुरू किया।
