Get App

आखिरी EMI पर 3 साल के बेटे को बैंक ले गई बेंगलुरु की मां, आखिर क्यों?

बेंगलुरु की 37 साल की कंसल्टेंट अर्पिता राव ने 8 साल में अपना 43 लाख का MBA लोन चुकाया। आखिरी किस्त जमा करने वह अपने 3 साल के बेटे को भी बैंक ले गईं ताकि वह बचपन से ही मेहनत और पैसों की अहमियत समझ सके।

Roopali Sharmaअपडेटेड Nov 04, 2026 पर 7:56 AM
आखिरी EMI पर 3 साल के बेटे को बैंक ले गई बेंगलुरु की मां, आखिर क्यों?
बेंगलुरु की अर्पिता राव ने 8 साल में 43 लाख का MBA लोन चुकाया, आखिरी दिन बेटे को बैंक ले जाकर दी पैसों की सीख।

बेंगलुरु: एक मां ने अपने कर्ज चुकाने के आखिरी दिन को अपने बेटे के लिए एक सबक के रूप में बदल दिया। Moneycontrol की रिपोर्ट के अनुसार, बेंगलुरु की रहने वाली 37 साल की कंसल्टेंट अर्पिता राव ने अपना 43 लाख रुपये का MBA लोन केवल 8 साल में पूरा चुका दिया है। सबसे खास बात यह है कि लोन की आखिरी किस्त जमा करने जब वह बैंक गईं तो अपनी गोद में 3 साल के बेटे को भी साथ ले गईं। वह चाहती थीं कि बेटा बचपन से ही समझे कि पैसा कैसे कमाया जाता है और अपनी जिम्मेदारी को पूरा करने का क्या मतलब होता है।

बेटे को दिखाना चाहती थीं मेहनत की असली कीमत

अर्पिता कहती हैं कि वह चाहती थीं कि उनका बेटा अपनी आंखों से देखे कि मेहनत क्या होती है। पैसा पेड़ पर नहीं उगता, उसे कमाने के लिए सालों मेहनत करनी पड़ती है। भले ही 3 साल का बच्चा लोन का मतलब न समझे, लेकिन वह चाहती थीं कि यह दिन उसकी यादों में एक सीख बनकर रहे।

पढ़ाई के लिए लेना पड़ा था बड़ा कर्ज

सब समाचार

+ और भी पढ़ें