Get App

दुर्गा पूजा पर बंगाल के 2 करोड़ परिवारों को बड़ा तोहफा! आधी कीमत में मिलेगा आटा-चीनी और सूजी, जानिए क्या है पूरा प्लान

West Bengal Festival ration package: दुर्गा पूजा से पहले पश्चिम बंगाल सरकार ने राशन कार्ड धारक परिवारों के लिए एक खास फेस्टिवल राशन पैकेज का ऐलान किया है। इसके तहत दुर्गा पूजा सप्ताह के दौरान 2 करोड़ से ज्यादा परिवारों को आटा, चीनी और सूजी आधी कीमत पर उपलब्ध कराई जाएगी। इस योजना से कुल 8 करोड़ से अधिक लोगों को लाभ मिलने की उम्मीद है

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Oct 03, 2026 पर 9:27 PM
दुर्गा पूजा पर बंगाल के 2 करोड़ परिवारों को बड़ा तोहफा! आधी कीमत में मिलेगा आटा-चीनी और सूजी, जानिए क्या है पूरा प्लान
Government scheme in Bengal: बंगाल दुर्गा पूजा के लिए दो करोड़ परिवारों को आधी कीमत पर आटा, चीनी, सूजी मिलेगा

Government scheme in West Bengal: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने शनिवार (तीन अक्टूबर) को बड़ा ऐलान किया। दुर्गा पूजा से पहले एक मुफ्त योजना के जरिए बड़ी संख्या में बंगाल के राशन कार्ड धारकों को त्योहार के दौरान आटा, चीनी और सूजी सस्ती दर पर उपलब्ध कराने की तैयारी है। सीएम अधिकारी ने बताया कि राज्य सरकार दुर्गा पूजा सप्ताह के दौरान दो करोड़ से अधिक राशन कार्डधारी परिवारों को आटा, चीनी और सूजी 50 प्रतिशत छूट पर उपलब्ध कराएगी।

अधिकारी ने कहा कि इस योजना से आठ करोड़ से अधिक लोगों को लाभ मिलने की उम्मीद है। इस स्कीम पर राज्य सरकार को 150 करोड़ रुपये खर्च करने होंगे। इस साल दुर्गा पूजा उत्सव 17 से 21 अक्टूबर तक मनाया जाएगा।

सीएम अधिकारी ने आगे कहा, "दुर्गा पूजा सप्ताह के दौरान राज्य में आठ करोड़ से अधिक लोगों को ये वस्तुएं 50 प्रतिशत छूट पर मिलेंगी। शेष 50 प्रतिशत लागत राज्य सरकार वहन करेगी। खाद्य विभाग के लिए 150 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।" त्योहार पैकेज के तहत प्रत्येक पात्र परिवार को एक किलोग्राम आटा 19 रुपये, एक किलोग्राम चीनी 30 रुपये और 500 ग्राम सूजी दी जाएगी।

टेंडर प्रक्रिया पूरा

सब समाचार

+ और भी पढ़ें