बिहार के औरंगाबाद जिले में चार लड़कियों ने कथित तौर पर एक साथ आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार, परिवार वालों ने उन्हें लड़कों के साथ घुलने-मिलने पर डांट लगाई थी, जिसके बाद उन्होंने यह कदम उठाया। 29 जनवरी को हसपुरा थाना क्षेत्र के एक दलित बस्ती में 10 से 14 साल की पांच लड़कियों ने जहरीला पदार्थ खा लिया। इनमें से चार की मौत हो गई, जबकि एक लड़की बच गई।
