बिहार के वैशाली जिले में मंगलवार को गंगा नदी में बड़ा हादसा हो गया। 15 से 20 लोगों को लेकर जा रही एक नाव अचानक पलट गई, जिससे महिलाओं और बच्चों समेत कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों के मुताबिक, हादसे के बाद पांच लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। घटना के बाद राहत और बचाव कार्य जारी है। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है।
