Get App

VIDEO: स्टेज पर थे दूल्हा दुल्हन, पड़ोसी 'आशिक' ने लड़की के पेट में मारी गोली, वारदात का वीडियो आया सामने!

आरती को तुरंत पास के सदर अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें वाराणसी के ट्रॉमा सेंटर में रेफर कर दिया। उनकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। पुलिस के अनुसार, यह घटना मंगलवार रात करीब 11 बजे घटी

Shubham Sharmaअपडेटेड Feb 25, 2026 पर 1:51 PM
VIDEO: स्टेज पर थे दूल्हा दुल्हन, पड़ोसी 'आशिक' ने लड़की के पेट में मारी गोली, वारदात का वीडियो आया सामने!
Bihar Bride Shoot: 18 साल की आरती कुमारी अपने होने वाले पति के साथ स्टेज पर थीं

बिहार के बक्सर में मंगलवार रात एक शादी समारोह उस समय मातम में तब्दील हो गया, जब दुल्हन को उसके प्रेमी ने कथित तौर पर गोली मार दी। आरोपी की पहचान दीनबंधु के रूप में हुई है, जो उनका पड़ोसी था। 18 साल की आरती कुमारी अपने होने वाले पति के साथ स्टेज पर थीं। दूल्हा और दुल्हन दोस्तों और परिवार वालों से घिरे हुए थे। एक लड़की, जो शायद दुल्हन की बहन थी, मंच पर दोनों की आरती कर रही थी और अपने जीजा के माथे पर टीका लगा रही थी।

फिर वह आरती की ओर बढ़ती है और उसके भी टीका लगाने चलती है। तभी मंच के सामने जमा हुए मेहमानों में से एक आदमी आरती पर गोली चला देता है। गोली आरती के पेट में, नाभि के पास लगी। घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई; कुछ लोग आरती को होश में रखने की कोशिश कर रहे थे, जबकि अन्य लोग चिल्लाते हुए कार्यक्रम स्थल से बाहर भाग गए।

आरती को तुरंत पास के सदर अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें वाराणसी के ट्रॉमा सेंटर में रेफर कर दिया। उनकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें