Bihar Chunav Voting Percentage: बिहार में शाम 5 बजे तक 60.13 प्रतिशत मतदान, बेगुसराय में सबसे ज्यादा वोटिंग

Bihar Chunav Voting Percentage: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में आज कुल 3 करोड़ 75 लाख मतदाता 1314 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला कर रहे हैं। चुनाव आयोग ने पहले चरण में कई विधानसभा क्षेत्रों के संवेदनशील होने के कारण वहां मतदान की समय सीमा निर्धारित समय से एक घंटा कम कर दी है

अपडेटेड Nov 06, 2025 पर 7:51 PM
Story continues below Advertisement
मधेपुरा में 28.46%, सहरसा में 29.68% और दरभंगा में 26.07% मतदान दर्ज किया गया है

Bihar Election 2025 Voting: बिहार विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण का मतदान आज सुबह से ही 18 जिलों की 121 सीटों पर शांतिपूर्ण ढंग से जारी है। भारत निर्वाचन आयोग ने इस चरण के मतदान के लिए सख्त निगरानी सुनिश्चित की है, जिसमें पहली बार सभी बूथों पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गई है। दोपहर का समय हो चुका है और राज्य में बंपर वोटिंग हो रही है।

शाम 5 बजे तक कितनी हुई वोटिंग?

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में बुधवार को हुए मतदान में शाम पांच बजे तक 60.18 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया। निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार पहले चरण में शामिल 18 जिलों में से बेगूसराय में सबसे अधिक 67.32 प्रतिशत मतदान दर्ज किया।


इस आंकड़े के मुताबिक मधेपुरा (65.74 प्रतिशत), समस्तीपुर (65.65 प्रतिशत), मुजफ्फरपुर (65.23 प्रतिशत) और गोपालगंज (64.96 प्रतिशत) में भी मतदान उत्साहजनक रहा। वहीं, अपेक्षाकृत कम मतदान शेखपुरा (52.36 प्रतिशत), भोजपुर (53.24 प्रतिशत) और मुंगेर (54.90 प्रतिशत) में दर्ज किया गया।

बिहार चुनाव में दोपहर 3 बजे तक कहां कितनी हुई वोटिंग?

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में दोपहर 3 बजे तक 53.77 फीसदी वोटिंग हुई है। ये बताता है कि लोग लोकतंत्र के इस पर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। वहीं जिलेवार देखें, तो बेगुसराय में सबसे ज्यादा मतदान हुआ।

  • बेगुसराय: 59.82%
  • भोजपुर: 50.07%
  • बक्सर: 51.69%
  • दरभंगा: 51.75%
  • गोपालगंज: 58.17%
  • खगड़िया: 54.77%
  • लखीसराय: 57.39%
  • मुंगेर: 52.17%
  • मधेपुरा: 55.96%
  • मुजफ्फरपुर: 58.40%
  • नालंदा: 52.32%
  • पटना: 48.69%
  • सहरसा: 55.22%
  • समस्तीपुर: 56.35%
  • सारण: 54.60%
  • शेखपुरा: 49.37%
  • सीवान: 50.93%
  • वैशाली: 53.63%

बिहार चुनाव में दोपहर 1 बजे तक कहां कितनी हुई वोटिंग?

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में दोपहर 1 बजे तक 42.31 फीसदी वोटिंग हुई है। ये बताता है कि लोग लोकतंत्र के इस पर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। वहीं जिलेवार देखें, तो बेगुसराय में सबसे ज्यादा मतदान हुआ।

  • बेगुसरा: 46.02%
  • भोजपुर: 41.15%
  • बक्सर: 41.10%
  • दरभंगा: 39.35%
  • गोपालगंज: 46.73%
  • खगड़िया: 42.94%
  • लखीसराय: 46.37%
  • मुंगेर: 41.47%
  • मधेपुरा: 44.16%
  • मुजफ्फरपुर: 45.41%
  • नालंदा: 41.87%
  • पटना: 37.72%
  • सहरसा: 44.20%
  • समस्तीपुर: 43.03%
  • सारण: 43.06%
  • शेखपुरा: 41.23%
  • सीवान: 41.20%
  • वैशाली: 42.06%

कहां हुई सबसे ज्यदा और सबसे कम वोटिंग?

पहले चरण की 121 विधानसभा सीटों पर सुबह 11 बजे तक 27.65 प्रतिशत मतदान हुआ। समस्तीपुर जिले में 25.11 फीसदी मतदान हुआ। बिहार विधानसभा आम चुनाव 2025 के पहले चरण में छह नवंबर को सुबह 11 बजे तक कुल औसत मतदान प्रतिशत 27.65% दर्ज किया गया।

मधेपुरा में 28.46%, सहरसा में 29.68%, दरभंगा में 26.07%, मुजफ्फरपुर में 29.66%, गोपालगंज में 30.04%, सीवान में 27.09%, सारण में 28.52%, वैशाली में 28.67%, समस्तीपुर में 27.92%, बेगूसराय में 30.37%, खगड़िया में 28.96%, मुंगेर में 26.68%, लखीसराय में 30.32%, शेखपुरा में 26.04%, नालंदा में 26.86%, पटना में 23.71%, भोजपुर में 26.76% तथा बक्सर में 28.02% मतदान दर्ज किया गया। इनमें बेगूसराय में सर्वाधिक और पटना में सबसे कम मतदान हुआ।

3.75 करोड़ मतदाता आज डालेंगे वोट

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में आज कुल 3 करोड़ 75 लाख मतदाता 1314 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला कर रहे हैं। इन मतदाताओं में 1 करोड़ 98 लाख 35 हज़ार 325 पुरुष मतदाता और 1 करोड़ 76 लाख 77 हज़ार 298 महिला मतदाता शामिल हैं। इस बार के चुनाव में 758 थर्ड जेंडर मतदाताओं के साथ-साथ 7 लाख 37 हज़ार 765 पहली बार वोट देने वाले युवा मतदाता (18 से 19 वर्ष आयु वर्ग के) भी अपने मताधिकार का प्रयोग कर बिहार की अगली सरकार की दिशा तय करेंगे।

प्रमुख चेहरों की भाग्य दांव पर

यह चरण बिहार की राजनीति के लिए बेहद अहम है, क्योंकि इसमें कई राजनीतिक दिग्गजों का भाग्य EVM में कैद हो रहा है।

NDA: उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा समेत सरकार के कई मंत्रियों का फैसला।

महागठबंधन: मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव के राघोपुर क्षेत्र में भी इसी दिन वोट डाले जा रहे हैं।

संवेदनशील क्षेत्रों में मतदान का समय कम

चुनाव आयोग ने पहले चरण में कई विधानसभा क्षेत्रों के संवेदनशील होने के कारण वहां मतदान की समय सीमा निर्धारित समय से एक घंटा कम कर दी है।

शाम 5 बजे तक मतदान: सिमरी बख्तियारपुर, महिषी, मुंगेर, जमालपुर के सभी बूथों पर और सूर्यगढ़ा विधानसभा क्षेत्र के 56 बूथों पर मतदान शाम 5 बजे तक ही होगा।

शाम 6 बजे तक मतदान: बाकी बूथों पर मतदान सामान्य रूप से शाम 6 बजे तक संपन्न कराया जाएगा।

शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए 121 सामान्य, 18 पुलिस, 33 व्यय पर्यवेक्षक लगाए गए हैं और इस चरण में साढ़े चार लाख सुरक्षाकर्मी तैनात हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।