Get App

Darbhanga Rape Case: दरभंगा में कथावाचक ने शादी का झांसा देकर नाबालिग से किया कुकर्म, फिर कराया एबॉर्शन; पुलिस ने किया गिरफ्तार

Darbhanga News: यह मामला दिसंबर 2025 में तब सामने आया जब पीड़िता की मां ने महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी शरण दास ने उसे शादी का झांसा देकर लंबे समय तक यौन शोषण किया। शिकायत के अनुसार, जब नाबालिग गर्भवती हो गई, तो आरोपी ने उसे जबरन गर्भपात कराने के लिए मजबूर किया

Curated By: Abhishek Guptaअपडेटेड Jan 19, 2026 पर 11:19 AM
Darbhanga Rape Case: दरभंगा में कथावाचक ने शादी का झांसा देकर नाबालिग से किया कुकर्म, फिर कराया एबॉर्शन; पुलिस ने किया गिरफ्तार
यह मामला दिसंबर 2025 में तब सामने आया जब पीड़िता की मां ने महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई

Bihar News: बिहार के दरभंगा जिले में एक धार्मिक कथावाचक शरण दास उर्फ श्रवण ठाकुर को एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने और उसे गर्भपात के लिए मजबूर करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी को शनिवार को गिरफ्तार कर विशेष पॉक्सो (POCSO) कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में दरभंगा जेल भेज दिया गया है।

कथावाचक पर लगे संगीन आरोप

यह मामला दिसंबर 2025 में तब सामने आया जब पीड़िता की मां ने महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी शरण दास ने उसे शादी का झांसा देकर लंबे समय तक यौन शोषण किया। शिकायत के अनुसार, जब नाबालिग गर्भवती हो गई, तो आरोपी ने उसे जबरन गर्भपात कराने के लिए मजबूर किया। इस मामले में राम उदित दास उर्फ मौनी नामक एक अन्य व्यक्ति को भी आरोपी बनाया गया है, जो फिलहाल पुलिस की पकड़ से बाहर है।

श्रवण ठाकुर को नहीं मिली अग्रिम जमानत

सब समाचार

+ और भी पढ़ें