बिहार सरकार ने बेटियों की उच्च शिक्षा की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। राज्य में महिलाओं के लिए ऐसी यूनिवर्सिटी शुरू होने जा रही है, जिसमें स्टूडेंट्स के साथ प्रोफेसर्स भी महिलाएं होंगी। राज्य के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पिछले महीने इसका ऐलान किया था। 23 सितंबर को राज्य कैबिनेट की बैठक में इस प्रस्ताव पर मुहर लग गई।
