Dablu Yadav: बिहार का 50,000 रुपये का इनामी बदमाश डब्लू यादव सोमवार सुबह उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में नोएडा स्पेशल टास्क फोर्स (STF) और बिहार पुलिस के एक संयुक्त अभियान के दौरान हुई मुठभेड़ में ढेर हो गया। पुलिस को डब्लू यादव की गतिविधियों के बारे में गुप्त सूचना मिली थी, जिसके बाद सिम्भावली थाना क्षेत्र में पुलिस टीम ने उसे रोक लिया। पुलिस के अनुसार, रोके जाने पर डबलू यादव ने पहले पुलिस पर गोलीबारी की जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई और मुठभेड़ में वह मारा गया।
