Get App

₹2,500 करोड़ से चमकेगा NH-139! 88 किमी फोरलेन को मिली मंजूर, अरवल से औरंगाबाद तक की बदलेगी तस्वीर

Bihar Four Lane Road: बिहार में कनेक्टिविटी को रफ्तार देने के लिए 2,500 करोड़ रुपये का मेगा प्रोजेक्ट मंजूर हो गया है। पटना से झारखंड सीमा तक जाने वाले 88 किलोमीटर लंबे NH-139 को अब 4-लेन बनाया जाएगा। अरवल, औरंगाबाद समेत कई शहरों में 5 नए बाइपास और एक बड़ा फ्लाईओवर बनने जा रहा है, जिससे वर्षों पुराने ट्रैफिक जाम से स्थायी राहत मिलेगी। जानिए किन्हें मिलेगा इसका सीधा फायदा

Edited By: Abhishek Guptaअपडेटेड Oct 20, 2026 पर 1:17 PM
₹2,500 करोड़ से चमकेगा NH-139! 88 किमी फोरलेन को मिली मंजूर, अरवल से औरंगाबाद तक की बदलेगी तस्वीर
यह मार्ग वाराणसी-कोलकाता एक्सप्रेसवे से कनेक्टिविटी के लिहाज से भी महत्वपूर्ण है

Bihar Four Lane Road Project: बिहार में सड़क कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में एक और बड़ी परियोजना आगे बढ़ी है। राजधानी पटना से झारखंड की सीमा तक पहुंचने वाले प्रमुख मार्ग को अब दो लेन से बढ़ाकर चार लेन किया जाएगा। नौबतपुर से हरिहरगंज तक जाने वाली सड़क को फोरलेन बनाने की मंजूरी मिल गई है।

करीब 2,500 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली यह सड़क न सिर्फ सफर आसान करेगी, बल्कि बिहार और झारखंड के बीच व्यापार और माल ढुलाई को भी नई रफ्तार दे सकती है। इसके अलावा पटना, अरवल और औरंगाबाद जिलों के लोगों को जाम से मुक्ति मिलेगी।

आपको बता दें कि पथ निर्माण विभाग की वार्षिक कार्ययोजना में शामिल इस परियोजना को सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की मंजूरी मिल चुकी है।

NH 139 का हिस्सा है यह सड़क

सब समाचार

+ और भी पढ़ें