पटना : बिहार के सारण जिले में शुक्रवार को बाढ़ राहत अभियान के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। न एक दर्दनाक हादसा हो गया। Times of India की रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय वायु सेना के हेलिकॉप्टर से गिराए जा रहे राहत पैकेट एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस दौरान एक महिला और उसके दो बच्चे भी घायल हुए। हादसा अमनौर के परशुरामपुर गांव में हुआ, जहां बाढ़ के कारण बड़ी संख्या में लोग बांध के किनारों पर रह रहे हैं।
IAF के हेलिकॉप्टर से गिराया जा रहा राहत का करीब 5 किलो खाने और सूखे राशन का पैकेट 62 साल के अनिल कुमार सिंह पर गिर गया। वह दोपहर का खाना खाने के बाद अपने घर के बाहर बैठे थे। परिवार के अनुसार, एक पैकेट उनके सिर पर गिरा और वह नीचे गिर गए। उनके बेटे का कहना है कि इसके बाद एक और पैकेट उनकी छाती पर गिरा, जिससे उनकी मौत हो गई।
राहत सामग्री गिराए जाने से हेलिकॉप्टर के नीचे उड़ने से तेज हवा भी चली। इसी वजह से छत पर इंतजार कर रही 45 साल की विमला देवी और उनके दो बच्चे घायल हो गए। तेज हवा के कारण पास के टिन शेड और कुछ कच्चे मकान भी टूटकर गिर गए।
क्या रहा मौत का कारण पोस्टमार्टम बताएगा
अमनौर के थाना प्रभारी विमलेश कुमार ने कहा कि अनिल कुमार की मौत की सही वजह पोस्टमार्टम के बाद ही पता चलेगी। यह भी देखा जायेगा कि मौत चोट लगने से हुई या किसी अन्य वजह से। इस बीच उत्तर बिहार में बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत अभियान जारी है। भारी बारिश के बाद गंडक, कोसी और गंगा समेत कई नदियों का जलस्तर बढ़ा हुआ है।