BJP ने 'सोनिया गांधी' को बनाया अपना उम्मीदवार! कांग्रेस की बढ़ा दी मुश्किलें

केरल में 2025 के स्थानीय निकाय चुनाव 9 और 11 दिसंबर को दो चरणों में होंगे, और मतगणना 13 दिसंबर को होगी। पहले चरण में तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, पठानमथिट्टा, कोट्टायम, इडुक्की, अलाप्पुझा और एर्नाकुलम जिलों में मतदान होगा। 11 दिसंबर को होने वाले दूसरे चरण में त्रिशूर, पलक्कड़, मलप्पुरम, कोझीकोड, वायनाड, कन्नूर और कासरगोड शामिल होंगे

अपडेटेड Dec 02, 2025 पर 3:06 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
BJP ने 'सोनिया गांधी' को बनाया अपना उम्मीदवार! कांग्रेस की बढ़ा दी मुश्किलें

इस खबर हेड लाइन बढ़ कर अगर आप यहां आए हैं, तो ये बात एकदम सच है कि भारतीय जनता पार्टी सोनिया गांधी को चुनाव में अपना उम्मीदवार बनाय है... अरे अरे रुको जरा सब्र करो... पहले पूरी बात तो जान लीजिए.. ये मामला केरल के मुन्नार का है, जहां पंचायत चुनाव होने वाले हैं और बीजेपी ने सोनिया गांधी नाम की एक महिला को अपना उम्मीदवार बनाया है, जिससे अब ये चर्चा का विषय बन गया है। भले ही उनका नाम पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के नाम पर है, लेकिन उनकी राजनीतिक यात्रा बिल्कुल अलग दिशा में जा चुकी है।

उनके पिता, स्वर्गीय दुरे राज, नल्लथन्नी कल्लार के एक कार्यकर्ता और वरिष्ठ कांग्रेस नेता थे। वे सोनिया गांधी के इतने बड़े प्रशंसक थे कि उन्होंने अपनी बेटी का नाम ही अपनी पूर्व पार्टी प्रमुख के नाम पर रख दिया।

हालांकि, शादी के बाद इस वाली सोनिया का राजनीतिक रुख बदल गया। उनके पति सुभाष एक सक्रिय BJP कार्यकर्ता हैं और वर्तमान में पंचायत महासचिव के पद पर कार्यरत हैं। डेढ़ साल पहले, उन्होंने पुराने मुन्नार मूलक्कड़ा वार्ड में हुए उपचुनाव में BJP के टिकट पर चुनाव लड़ा था।


अपने पति के राजनीतिक रास्ते पर चलते हुए, सोनिया गांधी अब भाजपा समर्थित उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रही हैं, जिससे वे स्थानीय चुनावों में कौतूहल और चर्चा का विषय बन गई हैं।

अब इससे मुन्नार से कांग्रेस उम्मीदवार मंजुला रमेश की मुश्किलें काफी बढ़ गई हैं, क्योंकि उनकी मुख्य प्रतिद्वंद्वी BJP उम्मीदवार सोनिया गांधी हैं, जिनका नाम सुनते ही तुरंत लोगों के दिमाग में वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोनिया गांधी आ जाती हैं।

कहने की जरूरत नहीं कि कांग्रेस उम्मीदवार शायद खुश नहीं होंगे, क्योंकि ऐतिहासिक रूप से नामधारी उम्मीदवारों ने मतदाताओं के बीच भ्रम पैदा करके वोटों में विभाजन पैदा किया है, जो कि पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले को प्रभावित कर सकता है।

केरल में 2025 के स्थानीय निकाय चुनाव 9 और 11 दिसंबर को दो चरणों में होंगे, और मतगणना 13 दिसंबर को होगी। पहले चरण में तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, पठानमथिट्टा, कोट्टायम, इडुक्की, अलाप्पुझा और एर्नाकुलम जिलों में मतदान होगा। 11 दिसंबर को होने वाले दूसरे चरण में त्रिशूर, पलक्कड़, मलप्पुरम, कोझीकोड, वायनाड, कन्नूर और कासरगोड शामिल होंगे।

वोटिंग सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगी और नतीजे राज्य चुनाव आयोग के "ट्रेंड 2025" पोर्टल के जरिए रियल टाइम में जारी किए जाएंगे। ग्राम पंचायतों, ब्लॉक पंचायतों, जिला पंचायतों, नगर पालिकाओं और निगमों सहित कुल 1,199 स्थानीय निकायों के लिए मतदान होगा।

CM Siddaramaiah: क्या कर्नाटक में सत्ता संघर्ष समाप्त? डिप्टी CM शिवकुमार के घर पर नाश्ते के लिए पहुंचे CM सिद्धारमैया

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।