Get App

बिहार के सीवान में बड़ा हादसा, पटाखा बनाने के दौरान भीषण विस्फोट, चार लोगों की मौत

घटना को लेकर पुलिस ने बताया कि, जिस जगह पटाखे बनाए जा रहे थे, वहां नियमों का पालन नहीं किया जा रहा था। घटना के बाद लापरवाही बरतने के आरोप में संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, ताकि हादसे की वजह और जिम्मेदार लोगों के बारे में पता लगाया जा सके

Edited By: Ankita Pandeyअपडेटेड Oct 23, 2026 पर 10:14 PM
बिहार के सीवान में बड़ा हादसा, पटाखा बनाने के दौरान भीषण विस्फोट, चार लोगों की मौत
घटना के बाद लापरवाही बरतने के आरोप में संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है

Bihar Blast: बिहार के सीवान में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां अवैध तरीके से पटाखे बनाने के दौरान जोरदार धमाका हुआ। इस भीषण विस्फोट में चार लोगों की मौत हो गई है। यह हादसा जामो बाजार थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव में हुआ। विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि मकान का अगला हिस्सा ढहकर सड़क पर गिर गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और ग्रामीणों के बीच दहशत फैल गई।

हादसे में चार लोगों की हुई मौत

वहीं घटना को लेकर पुलिस ने बताया कि, जिस जगह पटाखे बनाए जा रहे थे, वहां नियमों का पालन नहीं किया जा रहा था। घटना के बाद लापरवाही बरतने के आरोप में संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, ताकि हादसे की वजह और जिम्मेदार लोगों के बारे में पता लगाया जा सके। धमाके की सूचना मिलने के बाद मेडिकल टीम को घटनास्थल पर भेजा गया, जहां अधिकारियों ने चार लोगों की मौत की पुष्टि की।

पुलिस ने लिया ये एक्शन

सब समाचार

+ और भी पढ़ें