BMC elections : BMC चुनाव प्रचार का आखिरी दिन, BJP पर आदित्य ठाकरे ने साधा निशाना

BMC elections : महाराष्ट्र में महानगरपालिकाओं के लिए मतदान से ठीक पहले महाराष्ट्र चुनाव आयोग ने फड़णवीस सरकार के एक फैसले पर रोक लगा दी है। महाराष्ट्र चुनाव आयोग ने मतदान के एक दिन पहले लाड़की बहन योजना का राशि महिलाओं के खाते में ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है

अपडेटेड Jan 13, 2026 पर 5:01 PM
Story continues below Advertisement
BMC elections : आदित्य ठाकरे ने कहा कि मुंबई का मेयर मराठी ही होगा। उद्धव और राज ठाकरे दोनों अपनी पार्टी के बॉस हैं। हम बस चाहते हैं कि मराठियों को उनका हक मिले

BMC elections : महाराष्ट्र में BMC समेत 29 महानगरपालिकाओं के लिए आज चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है। आज शाम को चुनाव प्रचार का शोर थम जाएगा। लेकिन 29 महानगरपालिका के चुनावों में सभी पार्टियों ने सबसे ज्यादा जोर BMC पर कब्जे के लिए लगाया है। BJP, शिवसेना UBT और MNS ने पूरा जोर लगा दिया है। 15 जनवरी को मुम्बई ये तय करेगी कि BMC की सत्ता पर कौन काबिज होगा। इस बार 227 सीटों के लिए कुल 1700 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर लगी है। चुनाव परिणाम 16 जनवरी को घोषित किए जाएंगे।

वोटिंग से पहले पैसे ट्रांसफर पर रोक, चुनाव आयोग का सख्त फैसला

वहीं महाराष्ट्र में महानगरपालिकाओं के लिए मतदान से ठीक पहले महाराष्ट्र चुनाव आयोग ने फड़णवीस सरकार के एक फैसले पर रोक लगा दी है। महाराष्ट्र चुनाव आयोग ने मतदान के एक दिन पहले लाड़की बहन योजना का राशि महिलाओं के खाते में ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। कांग्रेस ने इलेक्शन कमीशन को चिट्ठी लिखी थी कि आचार संहिता लागू होने पर मतदान से पहले पैसे पर रोक लगाई जाए। इस पर महाराष्ट्र चुनाव आयोग ने ये फैसला किया है।


BJP पर आदित्य ठाकरे का निशाना

महाराष्ट्र में BMC समेत 29 महानगरपालिकाओं के लिए आज चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है। आज शाम को चुनाव प्रचार का शोर थम जाएगा। चुनाव से पहले आदित्य ठाकरे ने NEWS18 इंडिया से खुलकर बात की। उन्होंने BMC के मेयर से लेकर मराठी अस्मिता के मुद्दे पर राज ठाकरे के बयान का खुलकर बचाव किया। इस दौरान आदित्य ठाकरे ने बीजेपी को निशाने पर भी लिया और BJP पर उद्धव सरकार की योजनाओं का क्रेडिट लेने का आरोप लगाया।

आदित्य ठाकरे ने कहा कि मुंबई का मेयर मराठी ही होगा। उद्धव और राज ठाकरे दोनों अपनी पार्टी के बॉस हैं। हम बस चाहते हैं कि मराठियों को उनका हक मिले। BMC का चुनाव गटर, मीटर, वाटर के लिए है। लोग BJP के मायाजाल में न फंसे। राज ठाकरे ने कोई गलत बयान नहीं दिया। मुंबई की कैपेसिटी फुल हो चुकी है। कोस्टल रोड का भूमि पूजन उद्धव ठाकरे ने किया। टनल प्रोजेक्ट शुरू हुआ तब उद्धव CM थे। BJP हमारी योजनाएं चोरी कर रही है।

उन्होंने आगे कहा कि BJP हमेशा मेरे दादा बालासाहेब ठाकरे के नाम पर जीती। BJP मुंबई को महाराष्ट्र से अलग करना चाहती है। हम मुंबई को महाराष्ट्र से अलग नहीं होने देंगे। मुंबई को यूनियन टेरिटरी नहीं बनने देंगे। अदानी को ही सब कुछ दिया जा रहा है। हार की बातें पुरानी, हम खत्म नहीं होंगे। शेख हसीना भारत में क्या कर रही हैं? क्रिकेट और प्लेयर बंद करने से क्या होगा?

 

 

महाराष्ट्र निकाय चुनावों के बाद NCP गुटों का होगा विलय? चाचा-भतीजा के साथ आने पर अजित पवार का बड़ा बयान

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।