BMC Polls: बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) चुनाव 2026 के लिए नामांकन प्रक्रिया चल रही है। इस दौरान उम्मीदवार अपनी संपत्ति का ब्योरा निर्वाचन आयोग को सौंपते है। डेटा के मुताबिक, मकरंद नार्वेकर मुंबई के सबसे अमीर उम्मीदवार के रूप में उभरे हैं। महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर के छोटे भाई मकरंद ने अपनी संपत्ति ₹124.4 करोड़ घोषित की है। पिछले 9 वर्षों में उनकी संपत्ति में हुआ 1,868% का इजाफा चर्चा का विषय बना हुआ है।
