Get App

Hyderabad Airport Bomb Threat: हैदराबाद एयरपोर्ट को बम की धमकी, बहरीन से आने वाली फ्लाइट निशाने पर!

Hyderabad Airport Bomb Threat: बुधवार को एक ई-मेल के जरिए हैदराबाद एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। सूत्रों के अनुसार, यह धमकी उस समय दी गई जब बहरीन से आने वाली Gulf Air की फ्लाइट हैदराबाद पहुंचने वाली थी।

Translated By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Feb 12, 2026 पर 12:54 PM
Hyderabad Airport Bomb Threat: हैदराबाद एयरपोर्ट को बम की धमकी, बहरीन से आने वाली फ्लाइट निशाने पर!
हैदराबाद एयरपोर्ट को बम की धमकी, बहरीन से आने वाली फ्लाइट निशाने पर!

Hyderabad Airport Bomb Threat: बुधवार को एक ई-मेल के जरिए हैदराबाद एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। सूत्रों के अनुसार, यह धमकी उस समय दी गई जब बहरीन से आने वाली Gulf Air की फ्लाइट हैदराबाद पहुंचने वाली थी।

एयरपोर्ट सूत्रों ने बताया कि मनामा-हैदराबाद Gulf Air फ्लाइट GF274 से जुड़ी यह धमकी रात करीब 10:30 बजे मिली। यह ई-मेल किसी अज्ञात (अनजान) ई-मेल आईडी से भेजी गई थी। इसे एयरपोर्ट के कई आधिकारिक ई-मेल पते पर भेजा गया, जिनमें कस्टमर सपोर्ट और लॉस्ट एंड फाउंड विभाग भी शामिल थे।

ईमेल का विषय था 'पवित्र जिहाद: बहरीन से आ रही Gulf Air 274 के RGIA में उतरने पर हैदराबाद एयरपोर्ट के टर्मिनलों में विस्फोट', जबकि भेजने वाले ने खुद को तमिल लिबरेशन ऑर्गनाइजेन (TLO) नामक एक समूह का प्रतिनिधि बताया।

ईमेल भेजने वाले ने आरोप लगाया कि एक चरमपंथी संगठन द्वारा प्रशिक्षित सदस्य फ्लाइट में सवार हैं और लैंडिंग के बाद विस्फोट होगा। इसके अलावा, कुछ राजनीतिक व्यक्तियों पर भी गंभीर आरोप लगाए गए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें