North Bullet Train Corridor: अब वो दिन दूर नहीं जब आप दिल्ली में नाश्ता करके 1 घंटे से भी कम समय में आगरा का ताजमहल देख सकेंगे या महज 8 घंटे से कम समय में असम के गुवाहाटी पहुंच जाएंगे। देश में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क का दायरा बढ़ाते हुए केंद्र सरकार ने 'नॉर्थ बुलेट ट्रेन कॉरिडोर' को मंजूरी दे दी है।
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी और नई दिल्ली के बीच वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाने के दौरान पीएम मोदी द्वारा इस महत्वाकांक्षी उत्तरी बुलेट ट्रेन कॉरिडोर की मंजूरी की पुष्टि की। यह कॉरिडोर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली को उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल और असम से जोड़ेगा।
नॉर्थ बुलेट ट्रेन कॉरिडोर: किन-किन प्रमुख शहरों से गुजरेगी ट्रेन?
प्रस्तावित हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर उत्तर भारत और पूर्वोत्तर भारत के बीच कनेक्टिविटी की तस्वीर पूरी तरह बदलकर रख देगा। प्रस्तावित रूट और स्टेशन:
'चिकन नेक' से गुजरेगी बुलेट ट्रेन
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के अनुसार, यह बुलेट ट्रेन रणनीतिक रूप से बेहद संवेदनशील 'चिकन नेक' इलाके से होकर गुजरेगी। इसके लिए अंडरग्राउंड या एलिवेटेड ट्रैक तैयार किया जाएगा, जिस पर भारी-भरकम बजट खर्च होगा। सीएम सरमा के मुताबिक, इस कॉरिडोर के चालू होने के बाद दिल्ली से गुवाहाटी का सफर 8 घंटे से भी कम समय में पूरा होगा।
जानिए किस शहर की कितनी होगी दूरी?
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा साझा किए गए प्रस्तावित यात्रा समय के अनुसार, विभिन्न प्रमुख शहरों के बीच समय की बचत का पूरा गणित इस प्रकार है:
(नोट: यह प्रस्तावित यात्रा समय है, रेल मंत्रालय ने अभी विस्तृत टाइमटेबल या ट्रेनों की फ्रीक्वेंसी जारी नहीं की है।)
बजट और देश का बुलेट ट्रेन विजन
यह उत्तरी कॉरिडोर भारत के व्यापक हाई-स्पीड रेल विस्तार का हिस्सा है। केंद्रीय बजट 2026-27 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने दिल्ली-वाराणसी और वाराणसी-सिलीगुड़ी सहित सात नए हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर की घोषणा की थी।
वहीं, देश का पहला मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट तेजी से निर्माणाधीन है, जिसके प्रायोरिटी सेक्शन को अगस्त 2027 तक चालू करने का लक्ष्य रखा गया है।