Lucknow LDA Flat Scheme: लखनऊ में सरकारी फ्लैट्स की बंपर स्कीम, 10 लाख में 1 BHK और 16 लाख में 2BHK! एलडीए की इस योजना की फुल डिटेल जानिए

Lucknow LDA Flat Scheme: अगर आप सस्ते में ढंग का टिकाऊ फ्लैट देख रहे हैं, तो उत्तर प्रदेश सरकार एक बड़ा मौका लेकर आई है। LDA ने देवपुर पारा स्थित अपनी लोकप्रिय अटल नगर आवासीय योजना में किफायती फ्लैट्स के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

अपडेटेड Apr 29, 2026 पर 1:33 PM
Story continues below Advertisement
लखनऊ में सरकारी फ्लैट्स की बंपर स्कीम

Lucknow LDA Flat Scheme: अगर आप सस्ते में ढंग का टिकाऊ फ्लैट देख रहे हैं, तो उत्तर प्रदेश सरकार एक बड़ा मौका लेकर आई है। लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) ने देवपुर पारा स्थित अपनी लोकप्रिय अटल नगर आवासीय योजना में किफायती फ्लैट्स के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस योजना के तहत कुल 630 फ्लैटों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इनमें 1 BHK और 2 BHK दोनों श्रेणियों के विकल्प मौजूद हैं। आइए आपको इस स्कीम की पूरी डिटेल बताते हैं।

आपको बता दें कि इस आवासीय योजना की सबसे बड़ी खासियत इसकी कम कीमत है। योजना के अंतर्गत 12 से लेकर 19 मंजिल के कुल 15 ऊंचे टावर बनाए गए हैं। इसमें कुल 2496 फ्लैट्स हैं। इनमें से करीब दो हजार फ्लैट्स पहले ही बिक चुके हैं और अब शेष बचे 630 फ्लैटों के लिए आवेदन मांगे गए हैं।

कीमत और पंजीकरण शुल्क की जानकारी


इस योजना में 1 BHK के 539 फ्लैट और 2 BHK के 91 फ्लैट उपलब्ध हैं। फ्लैट्स के आकार की बात करें तो 1 BHK फ्लैट का सुपर एरिया 30 वर्गमीटर से 35 वर्गमीटर तक है। इसकी शुरुआती कीमत लगभग 9.83 लाख रुपये निर्धारित की गई है। 2 BHK फ्लैट्स का सुपर एरिया 43 वर्गमीटर से 54 वर्गमीटर के बीच है और इनकी शुरुआती कीमत करीब 16 लाख रुपये रखी गई है।

यहां नीचे देखिए LDA का आधिकारिक एक्स पोस्ट

अगर आप फ्लैट के लिए रजिस्ट्रेशन कराते हैं तो आपको इसके लिए फिक्स की गई फीस जमा करनी होगी। 1 BHK फ्लैट के लिए पंजीकरण राशि 55658 रुपये और 2 BHK के लिए 100852 रुपये तय की गई है। अच्छी बात यह है कि अगर लॉटरी की पारदर्शी प्रक्रिया में आवेदक को फ्लैट आवंटित नहीं होता है, तो यह पूरी राशि वापस कर दी जाएगी।

आधुनिक सुविधाएं और कनेक्टिविटी

एलडीए का दावा है कि किफायती होने के बावजूद अटल नगर योजना में सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा गया है। यहां रहने वाले परिवारों को 24x7 सुरक्षा व्यवस्था, लगातार बिजली सप्लाई, लिफ्ट, पावर बैकअप, स्वच्छ जल आपूर्ति, पर्याप्त पार्किंग, ग्रीन पार्क और बच्चों के लिए किड्स प्ले एरिया जैसी सुविधाएं मिलेंगी। इसके अलावा इसकी लोकेशन बेहद खास है। यह योजना रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट, मेट्रो स्टेशन, बस स्टेशन और आगरा एक्सप्रेसवे से बेहतरीन कनेक्टिविटी देती है।

आवेदन कैसे करें?

पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है। इच्छुक व्यक्ति एलडीए की आधिकारिक वेबसाइट registration.ldalucknow.in पर जाकर 18 मई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा किसी भी जानकारी के लिए प्राधिकरण के हेल्पलाइन नंबर 1800-1800-5000 पर भी संपर्क किया जा सकता है। याद रहे कि फ्लैटों का आवंटन पूरी तरह से पारदर्शी लॉटरी प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: Bengal Election Voting 2026: पश्चिम बंगाल में वोटिंग के बीच ऐसा क्या हो गया कि BJP के सुवेंदु अधिकारी करने लगे री-पोल की डिमांड?

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।