CBSE ने जारी किया 10वीं-12वीं बोर्ड एग्जाम का शेड्यूल, 16 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम, देखें पूरा टाइमटेबल

CBSE ने शुक्रवार को 10वीं और 12वीं कक्षा की साल 2027 की बोर्ड परीक्षाओं का टाइम टेबल जारी कर दिया है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए इस साल 10वीं की परीक्षा में 26.5 लाख से ज्यादा छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया है, जबकि 12वीं की परीक्षा में करीब 19.8 लाख छात्र शामिल हो सकते हैं

अपडेटेड Nov 06, 2026 पर 8:28 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं 16 फरवरी 2027 से शुरू होंगी

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने शुक्रवार को 10वीं और 12वीं कक्षा की साल 2027 की बोर्ड परीक्षाओं का टाइम टेबल जारी कर दिया है। बोर्ड के मुताबिक, दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं 16 फरवरी 2027 से शुरू होंगी। वहीं 10 की एग्जाम 9 मार्च तक चलेगी वहीं 12वीं के एग्जाम 9 अप्रैल तक होगी। सभी परीक्षाएं सुबह 10:30 बजे से आयोजित की जाएंगी। इससे छात्रों को अपनी तैयारी और पढ़ाई का टाइम टेबल बनाने में मदद मिलेगी।

कितने सब्जेक्ट में होगा एग्जाम

CBSE की ओर से 6 नवंबर को जारी की गई डेटशीट के अनुसार, छात्रों को बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी के लिए 101 दिन का समय मिलेगा। CBSE के परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने बताया कि, "10वीं कक्षा के छात्र 83 विषयों की परीक्षा देंगे, जबकि 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए 121 विषय होंगे। उन्होंने कहा कि बोर्ड ने परीक्षाओं की तैयारी के लिए छात्रों को पर्याप्त समय देने के उद्देश्य से परीक्षा शुरू होने से 101 दिन पहले ही डेटशीट जारी कर दी है।"


कितने छात्रों ने किया रजिस्ट्रेशन

शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए इस साल 10वीं की परीक्षा में 26.5 लाख से ज्यादा छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया है, जबकि 12वीं की परीक्षा में करीब 19.8 लाख छात्र शामिल हो सकते हैं। बोर्ड के मुताबिक, 10वीं के छात्रों की परीक्षा 83 विषयों में होगी, वहीं 12वीं के छात्रों को 121 विषयों की परीक्षा देनी होगी।

कब-कब होगा ज्यादा एग्जाम

CBSE की 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं 16 फरवरी 2027 को पेंटिंग के पेपर से शुरू होंगी। इसके अगले दिन यानी 17 फरवरी को गणित की परीक्षा होगी। वहीं, साइंस, इंग्लिश और सोशल साइंस जैसे मुख्य विषयों के पेपर फरवरी और मार्च में अलग-अलग तारीखों पर आयोजित किए जाएंगे। 10वीं की आखिरी एग्जाम 9 मार्च को होगी। वहीं CBSE की 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 16 फरवरी 2027 को फिजिक्स के पेपर से शुरू होंगी। इसके बाद 27 फरवरी को केमिस्ट्री, 5 मार्च को इंग्लिश और 9 मार्च को गणित की परीक्षा होगी। बोर्ड की आखिरी परीक्षा 9 अप्रैल 2027 को होगी।

CBSE क्लास 10 डेटशीट 2027: सब्जेक्ट-वाइज डेट्स

16 फरवरी – पेंटिंग

17 फरवरी – मैथेमेटिक्स (स्टैंडर्ड और बेसिक)

22 फरवरी – साइंस

26 फरवरी – इंग्लिश

27 फरवरी – हिंदी और दूसरी भाषाएँ

3 मार्च – हिंदी कोर्स A और B

8 मार्च – सोशल साइंस

9 मार्च – कुछ भाषाएँ और इलेक्टिव सब्जेक्ट्स

क्लास 10 की फाइनल परीक्षा 9 मार्च, 2027 को होगी।

CBSE क्लास 12 डेटशीट 2027: सब्जेक्ट-वाइज डेट्स

16 फरवरी – फिजिक्स

23 फरवरी – अकाउंटेंसी

25 फरवरी – जियोग्राफी

27 फरवरी – केमिस्ट्री

5 मार्च – इंग्लिश कोर और इंग्लिश इलेक्टिव

9 मार्च – मैथेमेटिक्स और अप्लाइड मैथेमेटिक्स

15 मार्च – इकोनॉमिक्स

19 मार्च – पॉलिटिकल साइंस

25 मार्च – बायोलॉजी

27 मार्च – हिस्ट्री

30 मार्च – सोशियोलॉजी

2 अप्रैल – बिजनेस स्टडीज

9 अप्रैल – रिटेल और वेब एप्लीकेशन

सभी परीक्षाएं 2027 के लिए तय हैं और सुबह 10:30 बजे शुरू होंगी।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।