Bihar Road Projects: बिहार में सड़क कनेक्टविटी को तेजी देने के लिए केंद्र सरकार ने 5 बड़ी परियोजनाओं को हरी झंडी देदी है। इन परियोजनाओं के तहत राज्य के कई हिस्सों में में सड़कों की फोरलेनिंग और चौड़ीकरण का काम किया जाने वाला है। इससे न सिर्फ आना जाना आसान होगा, बल्कि अयोध्या और जनकपुर की कनेक्टविटी में सुधार आएगा।
इन परियोजनाओं में मशरख-चकिया-भिट्ठा मोड़, अरवल से बिहारशरीफ, नौबतपुर से हरिहरगंज, बरियापुर से बिशुनपुर-जमुई और छपवा से बेतिया तक सड़क को शामिल किया गया है। हजारों करोड़ की ये इन परियोजनाओं बिहार को विकास की ओर ले जाएंगी।
सरकार ने बिहार में पांच सड़क परियोजनाओं के लिए राशि को भी मंजूरी दे दी है। मशरख-चकिया-भिट्ठा मोड़ सड़क परियोजना पर करीब 8,500 करोड़ रुपये खर्च किए जाने की उम्मीद है। वहीं करीब 146 किलोमीटर लंबी इस सड़क से अयोध्या और जनकपुर के बीच कनेक्टविटी को और बेहतर किया जाएगा। इसके बाद अरवल से बिहारशरीफ तक 89 किलोमीटर सड़क को फोरलेन बनाने के लिए 3300 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं।
वहीं नौबतपुर से हरिहरगंज तक 88 किलोमीटर की सड़क परियोजना को भी हरी झंडी दिखाई दी गई है। इस पर लगभग ढाई हजार करोड़ का खर्च होगा। जबकि बरियापुर से बिशुनपुर-जमुई तक सड़क चौड़ीकरण किया जाएगा। छपवा से बेतिया के बीच 40 किलोमीटर सड़क की फोरलेनिंग पर 1700 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
ये सभी परियोजनाएं वित्त वर्ष 2026-27 की कार्ययोजना में शामिल हैं। इनके पूरा होने से बिहार में सड़क नेटवर्क मजबूत होगा। साथ ही क्षेत्रीय कनेक्टविटी और यातायात व्यवस्था को भी बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। बिहार के विकास में, वहां के व्यवसाय में मदद होगी।