AIIMS Bhopal: AIIMS भोपाल में चेन स्नैचिंग की एक घटना सामने आई है। आरोप है कि लिफ्ट के अंदर एक महिला कर्मचारी की चेन छीनी गई। यह घटना एक दिन पहले हुई थी, लेकिन सोमवार को इसका पता चला। घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिससे अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।
