UP Elections 2027: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले एक नए राजनीतिक गठबंधन का ऐलान हो गया है। असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) और चंद्रशेखर आजाद की आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने मिलकर 'सामाजिक परिवर्तन मोर्चा' बनाया है। गुरुवार को लखनऊ में दोनों नेताओं की मौजूदगी में इस गठबंधन की घोषणा की गई। चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि यह मोर्चा वंचित, शोषित और पिछड़े तबकों को एक राजनीतिक मंच देने की कोशिश करेगा। वहीं ओवैसी ने चंद्रशेखर आजाद को गठबंधन का मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बताया।
