पश्चिम एशिया में संकट का असर अब धीरे-धीरे भारत की आम जनता पर भी पड़ने लगा है। 15 मई की सुबह ही सरकारी तेल कंपनियों ने ईंधन की नई दरें जारी करते हुए पेट्रोल और डीजल के दाम में करीब 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी। इससे पहले रसोई गैस के दाम भी बढ़ाए गए थे। हर तरफ इस बात की चर्चा है कि दम बढ़ने के बाद देश के किन राज्यों में पेट्रोल डीजल कितना महंगा हुआ, लेकिन हम आज आपको बताते हैं कि भारत के किस इलाके में पेट्रोल-डीजल सबसे ज्यादा सस्ता मिल रहा है। आप इतना समझ लीजिए कि 3 रुपये इस बढ़ोतरी के बाद भी यहां पेट्रोल और डीजल की कीमत 90 रुपये से भी कम है।
