Get App

Chhath Special Trains: छठ महापर्व पर बिहारवासियों को रेलवे का बड़ा तोहफा! दिल्ली से पटना के लिए दौड़ी पहली AC कोच वाली 'अमृत भारत एक्सप्रेस'

Chhath Puja Special Trains: भारतीय रेलवे ने नई दिल्ली-पटना रूट पर अपनी पहली 'अमृत भारत एक्सप्रेस 3.0' ट्रेन शुरू की है, जिसमें AC और नॉन-AC दोनों तरह के कोच शामिल हैं। छठ पूजा के लिए इसे एक विशेष सेवा के रूप में रवाना किया गया। यह 11 नवंबर की आधी रात को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से पटना के लिए रवाना हुई

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Nov 12, 2026 पर 12:17 PM
Chhath Special Trains: छठ महापर्व पर बिहारवासियों को रेलवे का बड़ा तोहफा! दिल्ली से पटना के लिए दौड़ी पहली AC कोच वाली 'अमृत भारत एक्सप्रेस'
Chhath Puja Special Trains: खास बात यह है कि इस ट्रेन में पहली बार AC और नॉन-AC दोनों तरह के कोच शामिल किए गए हैं

Chhath Puja Special Trains: महापर्व छठ पूजा के मौके पर बिहार जाने वाले यात्रियों के लिए इंडियन रेलवे ने बड़ी सौगात दी है। त्योहार के दौरान राजधानी से बिहार जाने वाली ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने नई दिल्ली से पटना के बीच पहली 'अमृत भारत एक्सप्रेस 3.0' ट्रेन शुरू की है। इस ट्रेन की खास बात यह है कि इसमें पहली बार AC और नॉन-AC दोनों तरह के कोच शामिल किए गए हैं। 'इंडियन एक्सप्रेस' के मुताबिक, यह स्पेशल ट्रेन 11 नवंबर की आधी रात को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से पटना के लिए रवाना हुई। इस नई ट्रेन से छठ के दौरान दिल्ली और बिहार के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को पहले के मुकाबले एक्स्ट्रा सुविधा मिलेगी।

दिल्ली-पटना रूट पर शुरू हुई 'अमृत भारत एक्सप्रेस 3.0'

भारतीय रेलवे ने छठ पूजा के मद्देनजर नई दिल्ली-पटना रूट पर अमृत भारत एक्सप्रेस 3.0 को विशेष सेवा के रूप में शुरू किया है। इस नई पीढ़ी की ट्रेन को चेन्नई स्थित इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (ICF) ने तैयार किया है। उत्तर रेलवे के मुताबिक, इस ट्रेन को आम और मध्यम वर्ग के यात्रियों की यात्रा संबंधी जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। इसमें AC और नॉन-AC दोनों तरह के कोच दिए गए हैं, जिससे यात्रियों को अपनी सुविधा के अनुसार यात्रा का विकल्प मिलेगा।

ट्रेन में 22 कोच, AC और स्लीपर की भी सुविधा

सब समाचार

+ और भी पढ़ें